भारतीय टीम इस समय एशिया कप (Asia Cup) को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। एशिया कप से पहले भारतीय टीम जिंबाब्वे के दौरे पर गई हुई थी। भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई है। भारतीय टीम ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीनों वनडे मैच जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
एशिया कप में भारतीय टीम का सामना 28 अगस्त को पाकिस्तान से होने जा रहा है। लेकिन एशिया कप से शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए दो खिलाड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं। भारतीय टीम के यह दो खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुके हैं।
Asia Cup में टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी बने हैं टीम के लिए मुसीबत
1. केएल राहुल
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल कई दिनों बाद चोट के कारण टीम इंडिया में वापस आए हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल को एशिया कप के लिए टीम इंडिया का उप कप्तान बनाया गया है। लेकिन केएल राहुल ने जिंबाब्वे के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन कर सभी को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि केएल राहुल अब सीधे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने जा रहे हैं। जिस कारण सभी लोग ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की फार्म को लेकर चिंतित हैं।
2. विराट कोहली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय अपने पूरे करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कई दिनों से लगातार खराब प्रदर्शन करते आ रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले 2 सालों में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। जिस कारण एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की फार्म को लेकर सभी लोग चिंतित हैं।
