ASIA CUP, SL vs BAN: कुशल मेंडिस विस्फोटक पारी के बाद यहां भी अपना दावा ठोकते आए नजर, देखें सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

कुशल मेंडिसः एशिया कप 2022 का पांचवा मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 1 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान 183 पर रन बोर्ड पर लगाए थे।
श्रीलंका की टीम ने भी अपना पूरा दम लगा दिया लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम ने 2 विकटों से मैच को जीतकर एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अपनी जगह बना ली हैं। आइए जानते हैं इस जीत के बाद एशिया कप 2022 में सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाली सूची में क्या-क्या बदलाव हुए हैं-
कुशल मेंडिस ने मारी टॉप-5 में एंट्री

श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS) ने आज अपनी टीम के लिए रन चेज में 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कुशल मेंडिस ने इससे पहले वाले मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर आऊट हो गए थे। लेकिन आज उन्होने अपनी प्रतिभा दिखाई जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
एशिया कप 2022 में दो मैचों में कुशल मेंडिस ने अब तक 62 रन अपने नाम किए हैं, जिससे वो सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे पायदान पर हैं। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIART KOHLI) 2 मैचों में 94 रन बनाकर पहले पायदान पर हैं। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) 86 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
बांग्लादेश के खिलाड़ी मोसादेक हुसैन (MOSADDEK HOSAIN) 2 मैचों में 72 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ी हजरतुल्लाह ज़ज़ई (HAZRATULLAH ZAZAI) 60 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

भुवनेश्वर कुमार अब भी हैं नंबर-1 गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। भुवी 2 मैचों में 5 विकटों के साथ पहले पायदान पर हैं। अफगानी गेंदबाज मुजीब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) ने टूर्नामेंट में अब तक 2 मैचों में 5 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH), बांग्लादेशी खिलाड़ी इबादत हुसैन (EBADOT HOSSAIN), अफगानिस्तानी खिलाड़ी फजलहक फारूकी (FAZALHAQ FAROOQI), राशिद खान (RASHID KHAN) और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) और वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA) 3-3 विकेट के साथ सूची में आगे हैं।

