एशिया कप के बाद क्या टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह? इंजरी पर नई जानकारी से टेंशन टाइट

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के लिए भारतीय टीम स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की चोट ने टीम इंडिया (Team India) को काफी मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। बता दें बुमराह के एशिया कप से बाहर होने के तौर पर भारतीय टीम का झटका अभी और भी गहरा हो सकता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की चोट गंभीर हो चली है, जिसके बाद अब उनके टी-20 वर्ल्ड 2022 में खेलने को लेकर भी सस्पेंस खड़ा हो गया है। आइये बताते है उनकी फिटनेस पर क्या अपडेट सामने आई है?
जसप्रीत बुमराह की इंजरी पर सामने आई ये अपडेट
जसप्रीत बुमराह
दरअसल एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आगाज 27 अगस्त से खेला जाने वाला है जिसमें टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए है, जिससे टीम इंडिया की टेंशन काफी बढ़ गई है। वहीं ये झटका सिर्फ यहीं थमने का नाम नहीं लेगा, ऐसा कहा जा रहे है कि भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह (Jasprit Bumrah) की चोट गंभीर हो चली है, जिसके बाद उनके अब टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सस्पेंस खड़ा हो गया।
जसप्रीत बुमराह
बताया जा रहा है कि बुमराह की उसी चोट ने फिर से अपना असर दिखाना शुरु किया है, जिसने साल 2019 में उन्हें बूरी तरह से जकड़ा था और ऐसे में भारतीय क्रिकेट के लिए ये काफी बुरी खबर है। बीसीसीआई के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि,
” बुमराह की चोट चिंताजनक है। वो फिलहाल रिहैब और जरूरी मेडिकल सलाह ले रहे हैं। समस्या ये है कि उन्हें कोई नई इंजरी नहीं है। बल्कि ये उनकी पुरानी चोट है, जो फिर से उबरी है और वही चिंता वाली बात है। T20 वर्ल्ड कप में अब बस 2 महीने का वक्त बचा है। हम लगातार उनके हालात पर निगाहें जमाए हैं। वो हमारे बेस्ट बॉलर हैं और उन्हें सावधानी से ट्रीट किया जाएगा।”
2019 की चोट, 2022 में उभरी
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 2019 में हुई बैक इंजरी से लंबे समय क्रिकेट से दूर रहे थे। जानकारों का कहना है कि बुमराह की इस इंजरी का कारण उनका बॉलिंग एक्शन है। तब उनके लोअर बैक में इंजरी हुई थी और अब एक बार फिर सेे उसी इंजरी से दस्तक दी है। समस्या ये है कि बुमराह की चोट ऐसे वक्त पर उभरी है जब T20 वर्ल्ड कप सामने है। ऐसे में वो फिट नहीं होते तो फिर टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है।
Tags: एशिया कप 2022, जसप्रीत बुमराह, टी-20 वर्ल्ड 2022,