AFG vs BAN: अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज ही बांग्लादेश को चखा देंगे हार का स्वाद, इस जोड़ी से निपटने का नहीं हैं कोई तोड़ !

By Twinkle Chaturvedi On August 29th, 2022
AFG vs BAN: अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज ही बांग्लादेश को चखा देंगे हार का स्वाद, इस जोड़ी से निपटने का नहीं हैं कोई तोड़ !

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट के दो धमाकेदार मुकाबले हमें शुरूआत में ही देखने मिले गए हैं।  इस टूर्नामेंट का तीसरा धमाकेदार मैच अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 30 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

अफगानिस्तान जो अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका (SRILANKA) को 8 विकेट से करारी हार देकर वापस आ रही हैं। अफगानी टीम इस मुकाबले में भी अपने आत्मविश्वास को पूरी तरह बरकरार रखना चाहेगी। आइए जानते हैं टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए टीम किस ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आएगी-

अफगानिस्तान की ओपनिंग जोड़ी

एशिया कप 2022 का आगाज मोहम्मद नबी (MO. NABI)  की टीम ने शानदार तरीके से किया हैं। पहले मैच में ही टीम ने अपनी मंशा साफ करते हुए अपना जौहर दिखाना शुरू कर दिए हैं। अफगानिस्तान की ओपनिंग जोड़ी ही पहले मैच में 8 विकेट से जीत का कारण बनी थी। अफगानिस्तान के दोनों ही बल्लेबाज शानदार नजर आए थे।

दोनों खिलाड़ियों के बीच श्रीलंका के खिलाफ कमाल की साझेदारी हुई थी। अफगानी टीम बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले में अपनी ओपनिंग जोड़ी में कुछ बदलाव करते नजर नहीं आएगी। बांग्लादेश (BANGLADESH) के खिलाफ मुकाबले में भी रहमनुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) और हजरतुल्लाह (HAZRATULLAH) ही पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे।

रहमनुल्लाह ने 18 गेंदों में 40 रनों की धमाकेदार पारी खेल कर टीम को दहलीज पर रखा था। वहीं दूसरे ओपनर हजरत ने अपने 37 रनों की नाबाद पारी से टीम को जीत दिलवाकर ही मैदान छोड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ भी यह ओपनिंग जोड़ी मैच जीतवाती नजर आएगी।

बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

हजरतुल्लाह, रहमनुल्लाह गुरबाज, हशमतुल्लाह शाहीदी, एन.जद़रान, अफसर ज़ज़ई, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, समीउल्लाह शिनवरी, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजिब-उर-रहमान।

Tags: अफगानिस्तान, अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, एशिया कप 2022, रहमनुल्लाह गुरबाज, हजरतुल्लाह,
Exit mobile version