Asia Cup 2023: एशिया कप का आगाज होने वाला है. इसके पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली है. वेस्टइंडीज का दौरा भी टीम इंडिया के लिए बेहद ही ख़ास होने वाला है. इसी के साथ बता दें की, अब टीम इंडिया की 16 सदस्यीय टीम को लेकर भी बाते हो रही हैं. इस बार BCCI कोई भी चूक नहीं करना चाहता है. इसी के साथ इस बार हर खिलाड़ी की फिटनेस पर खास ध्यान दिया जा रहा है. आइए आपको बताते हैं की इस बार टीम इंडिया कैसी होने वाली है.
Asia Cup 2023 में ये खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम
मिली जानकारी के मुताबिक, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) भारत के परिपेक्ष से बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. इसलिए भारत को हर कदम पर संभल कर चलना है.
WTC फाइनल वाली गलती अब टीम इंडिया नहीं दोहरा सकती. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार. बता दें की, ऑस्ट्रेलिया से इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद से प्लेइंग 11 को सबसे ज्यादा टारगेट किया जा रहा था. लेकिन इस बार एशिया कप की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है.
शिखर धवन की वापसी है तय
मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार के एशिया कप में शिखर धवन की वापसी तय मानी जा रही है. कहा जा रहा था की शिखर धवन की अब टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है लेकिन फ़िलहाल तो अब खबरे उनके पक्ष में आ रही हैं.
एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का पहला मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा. इस बार प्लेइंग 11 कुछ ऐसी होने वाली है-
सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा,जयदेव उनादकट, युज़वेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन.
ये भी पढ़ें: World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया को मिला हेड कोच, जल्दी-जल्दी में लिया गया सबसे बड़ा फैसला
