Asia Cup 2023: एशिया कप का आगाज होने वाला है. इसके पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज की और रवाना होने जा रही है. बता दें की, 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरा शुरू हो रहा है. इसके बाद एशिया कप होने वाला है. इस बार का एशिया कप बेहद ही खास है. खास होने की वजह है वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. भारत बहुत ही शानदार तैयारी कर रहा है. आइए आपको बताते हैं की, इस बार टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होने वाली है.
Asia Cup 2023 में ऐसी होगी टीम इंडिया, प्लेइंग 11 को लेकर स्थिति है साफ़
एशिया कप (Asia Cup 2023) का आगाज होने वाला है. हाइब्रिड मॉडल के साथ एशिया कप खेला जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, ओपनिंग टीम इंडिया के लिए एशिया कप में अहम होने जा रही है. टीम के लिए इस बार गिल और रोहित ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे.
ऐसे में दोनों ही ओपनर पर जिम्मेदारी होगी कि टीम को शानदार शुरुआत दिलाएं. एशिया कप की प्लेइंग 11 हर कोई जानना चाहता है. शुभमन गिल ने इस बार शानदार आईपीएल में शुरुवात की थी और उन्होंने कई शतकीय पारी भी खेली थीं.
कोहली होंगे मिडिल आर्डर के बल्लेबाज़
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, मिडिल आर्डर में कोहली के साथ अय्यर और केएल राहुल साथ दे सकते हैं. तीनों ही बल्लेबाज अगर चल गए तो समझ लीजिए कि टीम को जीतने से कोई नहीं रोक सकता है.
इसी के साथ अब एशिया कप (Asia Cup 2023) में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 ऐसी होने वाली है-
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.
