एशिया कप 2022 में इन 2 टीमों का पहले स्टेज से ही बाहर होना लगभग तय, दूसरे टीम का नाम सुन फैंस को लग सकती है मिर्ची

एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) के मुकाबले शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इस टूर्नामेंट शुरूआत 27 अगस्त से होगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त को आमने-सामने होगी। इस बीच एशिया कप 2022 में खेलने वाली 6 टीमें तय हो चुकी हैं। दरअसल, भारत-पाकिस्तान समेत 5 नाम पहले से तय थे, लेकिन अब हॉन्ग कॉन्ग क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर इस टूर्नामेंट की छठी टीम बनी।

एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) में हिस्सा ले रही इन 6 टीमों में से कोई 2 टीम अपने स्टेज से ही बाहर हो जयेगी। लिहाज़ा टॉप 4 टीम आगे बढ़ेगी। ऐसे में इस लेख के द्वारा आज हम वो 2 टीमों के बारे में जानेंगे जो एशिया कप में कमज़ोर साबित होने वाली है। जिससे उनका पत्ता स्टेज से ही कट जायेगा।

एशिया कप 2022 में हांगकांग

हॉन्ग कॉन्ग (HONG KONG) के लिए क्वलीफायर राउंड में यासिम मुर्तजा ने सबसे ज्यादा रनों का योगदान दिया। इसके अलावा बाबर हयात ने भी अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया। वहीं, कप्तान निजाकत खान गेंदबाजी में एहसान खान और आयुष शुक्ला से भी इस टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मालूम हो कि हांगकांग ने तीन टीमों को हराते हुए है एशिया कप 2022 में अपनी जगह बनाई है।

लेकिन एशिया कप 2022 में हांगकांग की टीम के लिए अब मुश्किल होने वाला है। इसकी वजह साफ़ है हांगकांग का भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप में मौजूदा होना। भारत और पाकिस्तान इस वक़्त दुनिया की टॉप टीमो में शुमार है, और ख़ास बात दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रहे है। ऐसे में हॉन्ग कॉन्ग जैसी टीम इनके सामने फिसड्डी ही साबित हो सकती है। इसी वजह से माना जा रहा है कि हॉन्ग कॉन्ग अपने स्टेज से ही बाहर हो सकती है।

एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान

अफगानिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और दिग्गज गेंदबाज रशीद खान (Rashid Khan) पर अफगानिस्तानी फैंस की निगाहें होंगी। दरअसल, ये दोनों खिलाड़ी अपनी ऑलराउंडर क्षमता से खेल का रूख बदलने में सक्षम हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान और तेज गेंदबाज फजलहक फारूखी से भी टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी।

लेकिन इसके इतर एक अफगानिस्तान टीम के लिए एशिया कप 2022 में मुश्किल आ सकती है। इसकी वजह साफ़ है ग्रुप बी में अफगानिस्तान टीम श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ है और ये दोनों ही टीमें एक से बढ़ कर एक है। श्रीलंका इस वक़्त काफी अच्छे फॉर्म में नज़र आ रही है। वही बांग्लादेश के पास अधिक झमता है। ऐसे कई मौको पर बांग्लादेश की टीम ने अच्छा खेल दिखाया है। जिस वजह से माना जा रहा है की अफगानिस्तान टीम अपने पहले स्टेज से ही एशिया कप 2022 से बाहर हो सकती है।

अब तक फाइनल नहीं खेले हैं भारत-पाक

एशिया कप (ASIA CUP 2022) में भारत और पाकिस्तान एक बार भी फाइनल में नहीं खेले हैं। भारत ने कुल दस फाइनल खेले हैं। इनमें आठ खिताबी मुकाबले श्रीलंका से हुए हैं। भारत ने पांच तो श्रीलंका ने तीन बार जीत दर्ज की है। वहीं पिछले दो फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच हुए हैं। इनमें भारत दोनों बार का भारत विजेता बना। पाकिस्तान चार बार फाइनल खेल चुका है। इनमें दो बार विजेता तो दो बार उपविजेता बना है। पाकिस्तान का चारों बार फाइनल मैच श्रीलंका से हुआ है।