ASIA CUP 2022: एशिया कप में इन चार टीमों का टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय, फिर शुरू होगी असली जंग

ASIA CUP 2022: एशिया कप में इन चार टीमों का टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय, फिर शुरू होगी असली जंग

एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। इस बार टूर्नामेंट में 6 टीमें भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), श्रीलंका (SRILANKA), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN), बांग्लादेश (BANGLADESH) और हांग कांग (HONG KONG) हिस्सा लेने वाली हैं। सभी टीमें एशिया कप जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए नजर आएगी। लेकिन यह चार टीमें की टॉप-4 पर बनकर टूर्नामेंट में आगे बढ़ेगी। आइए हम आपको वो 4 टीमों के बारे में बताएंगे जो 2 टीमों का पत्ता साफ कर एशिया कप जीतने के लिए आगे बढ़ेगी और फिर शुरू होगा असली मुकाबला-

एशिया कप 2022 में यह चार टीमें बनेंगी टॉप-4 का हिस्सा

एशिया कप 2022 में इन चार टीमों का पहुंचना तय

एशिया कप 2022 में खेलनी वाली 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया हैं। ग्रुप स्टेज 27 अगस्त को श्रीलंका और पाकिस्तान के मुकाबले से शुरू होगा और 2 सितंबर को पाकिस्तान और हांग-कांग के मुकाबले से खत्म होगा। भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), हांग-कांग एक टीम में और श्रीलंका ,अफगानिस्तान (AFGHANISTAN). और बांग्लादेश एक टीम में हैं। टीम और उनके ताकत को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि टॉप-4 टीमें कौन होंगी।

भारत और पाकिस्तान हांग-कांग (HONG-KONG) का पत्ता साफ कर पहले टॉप-2 टीम और फिर श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH), अफगानिस्तान का पत्ता साफ कर अगली दो टीमें बनेगी। यानि कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश एशिया कप 2022 के आगे स्टेज सुपर 4 के लिए आगे बढ़ेंगे। चारों ही टीमें अपने पिछले सीरीजों में कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आयी हैं। इसलिए इनका एशिया कप 2022 के टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय हैं।

सुपर 4 में शुरू होगी असली जंग

एशिया कप के पहले ग्रुप स्टेज को पार करना एशिया कप की ट्रॉफी की ओर आगे बढ़ने के लिए के लिए एक छोटा ही स्टेप हैं। एशिया कप पर हक जमाने के लिए असली जंग सुपर 4 में शुरू होगी। जो 4 टीमें बाकी 2 टीमें का टिकट कट कर इस स्टेज पर पहुंचेगी उनके लिए हर मुकाबला अहम रहेगा। एक भी गलती उनको एशिया कप से बाहर कर सकती हैं।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लदेश को एशिया कप की ट्रॉफी पर हक जमाने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ खेलने वाले हर मुकाबले जीतने होंगे। चारों ही टीमों के बीच जंग काफी ज्यादा करारी रहने वाली हैं। सुपर 4  टॉप-4 टीमों के बीच 3 सितंबर से 9 सिंतबर के बीच खेला जाएगा। अंत तक टॉप-2 में रहने वाली दो टीमें फाइनल में जाएगी। फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा।