एशिया कप 2022 (Aisa Cup 2022) का बिगुल बज चुका है। टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट श्रीलंका की जगह यूएई में खेला जाएगा। एशिया कप के पिछले संस्करण में भारतीय टीम (Indian Team) ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस बार भी भारत इस ट्रॉफी का प्रबल दावेदार हो सकता है।
हाल ही में, BCCI ने एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हो गई है। हर्षल पटेल (Harshal Patel) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटों के कारण इस टूर्नामेंट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, कुछ खिलाड़ियों का 2022 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में आख़िरी मौका दिया गया है। जिनके लिए यह टूर्नामेंट करो या मरो वाला होने वाला हैए। आइए एक नजर डालते हैं एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में ऐसे तीन खिलाड़ियों के चयन पर।
1. एशिया कप 2022: दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। कार्तिक के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें एशिया कप (Aisa Cup 2022) में जगह दिलाई। उन्होंने एशिया कप में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति पक्की कर ली है। डेथ ओवरों में तेज गेंदबाजों के खिलाफ दिनेश कार्तिक काफी आक्रामक साबित होते हैं।
वहीं इस बार एशिया कप यूएई की पिचों पर खेला जा रहा है, जहां स्पिनरों का दबदबा रहेगा। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ कार्तिक का बल्ला शांत रहता है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे है कि अगर कार्तिक यहां बेहतर खेल नहीं दिखा पाए तो ये मौका उनके लिए आखिरी मौका साबित हो सकता है।
2. एशिया कप 2022: आवेश खान

टीम इंडिया (Team India) के अवेश खान (Avesh Khan) एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में अपनी गेंदबाजी से संघर्ष किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला था। लेकिन उस मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने ने अब तक खेले मैचों में 8.7 की इकॉनमी से रन लुटाये है। यह तेज गेंदबाजों के लिए काफ़ी ज्यादा मानी जाती है।
वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वह सिर्फ 3 विकेट लेने में सफल रहे। हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें एशिया कप 2022 (Aisa Cup 2022) में जगह दी है। यही वजह है कि आवेश को मिला यह मौका करो या मरो साबित होने वाले है, उन्हें दिया गया यह मौका आखिरी भी साबित हो सकता है।
3. एशिया कप 2022: आर अश्विन

एशिया कप 2022 (Aisa Cup 2022) के लिए भारतीय टीम में आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) का चयन हैरान करने वाला रहा है। अश्विन ने अपना पहला T20I 2022 में इस साल जुलाई के अंत में खेला था। वह नवंबर 2021 से टी20 टीम से बाहर हो गए थे। हाल ही में, आर अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20ई में टीम इंडिया (Team India) की टीम में वापसी की।
उनकी वापसी का आधार यही माना जा रहा था कि अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ खतरनाक साबित हुए। अब एशिया कप 2022 में उनका चयन इस बात का संकेत है कि अगर वह यहाँ अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाए तो उन्हें शायद 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल नहीं किया जायेगा।
