Asia Cup 2022: मैच के दौरान ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के बीच दिखा मनमुटाव, हो गयी तू-तू मैं-मैं

By Satyodaya On September 7th, 2022
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत

एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारतीय टीम का सफर अब लगभग खत्म ही माना जा रहा है। टीम इंडिया को सुपर 4 का अंतिम मैच अफगानिस्तान के साथ खेलना है। पर सुपर 4 के बाकी दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना अब शायद ही पूरा हो पाएगा। निराश भारतीय दर्शकों के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख पाएंगे कि दो भारतीय खिलाड़ी क्रीज पर आने से पहले किस तरीके से बात कर रहे हैं। उनके चेहरे पर दबाव साफ तौर पर नजर आ रहा है।

पांड्या और पंत का वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर बल्लेबाज पंत का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बीती रात श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के मैच के बाद वायरल हुआ है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी बैटिंग के तरह ही आक्रामक अंदाज में क्रीज पर जाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। पीछे से ऋषभ पंत वहां मौजूद है, तो वही हार्दिक आते हुए हेलमेट पहनते हैं,जिसके बाद पंत बैठ जाते हैं‌।

ऋषभ पंत के फैन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत के बीच विवाद मानकर इसे पोस्ट कर रहे हैं। टीम इंडिया के हार के बाद क्रिकेट के फैंस भी काफी नाराजगी देखने को मिली। रोहित शर्मा को छोड़कर भारतीय बल्लेबाजो और गेंदबाजो दोनों ने ही निराश किया है।

हारी लगातार दो मैच

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर चार के मैच में लगातार दो बार हार हुई। पहले पाकिस्तान से फिर श्रीलंका से भारत मैच हार गया। श्रीलंका के खिलाफ कैप्टन रोहित शर्मा ने बढ़िया प्रदर्शन किया। उनके अलावा सभी बल्लेबाज और गेंदबाज फेल हो गए। रविचंद्रन अश्विन के 1 विकेट के अतिरिक्त कोई अन्य गेंदबाज विकेट ना ले पाया।

इसी के साथ ही गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने पाक टीम के खिलाफ 19वें ओवर में निराश करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी 19वें ओवर को खराब किया। उन्होंने रन गवाए और दो व्हाइट गेंदे भी डाल दी। अब टीम इंडिया का फाइनल में जाना लगभग नामुमकिन ही देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2022 में हार का सामना करने वाली टीम ही खेलेगी T20 World Cup, रोहित शर्मा ने कर दिया बड़ा खुलासा

Tags: ऋषभ पंत, एशिया कप, सोशल मीडिया, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version