SL vs AFG: एशिया कप के ओपनिंग मैच में जीत दर्ज कर अफगानिस्तान टॉप-4 की ओर आगे बढ़ी, श्रीलंका की राह हुई मुश्किल

By Twinkle Chaturvedi On August 27th, 2022
SL vs AFG: एशिया कप के ओपनिंग मैच में श्रीलंका को हराकर अफगान टीम ने पाइंट्स टेबल में की मजबूत शुरूआत

एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) बनाम अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 27 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (MO. NABI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

अफगानी टीम अपने फैसले पर पूरी तरह खड़ी उतरती नजर आयी। श्रीलंकाई टीम ने अफगानिस्तान के सामने 106 रनों का लक्ष्य रखा था। अफगान टीम ने शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकटों से जीत हासिल कर ली हैं। आइए आपको इस जीत के बाद एशिया कप के पाइंट्स टेबल का क्या हाल हैं आपको बताते हैं-

एशिया कप 2022 पाइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 में 6 टीमें खेलती हुई नजर आएगी। भारत, पाकिस्तान, हांग-कांग ग्रुप-ए और श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ग्रुप-बी में हैं। आज इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेला गया हैं। अफगानिस्तान और श्रीलंका ग्रुप-बी में हैं अफगानिस्तान ने जीत दर्ज कर पाइंट्स टेबल ग्रुप-बी पर नंबर-1 की पोजिशिन हासिल कर ली हैं। अफगानिस्तान ने +5.176 की शानदार नेट रन रेट भी हासिल कर ली हैं। अफगानिस्तान 1 मैच में 1 जीत और 2 पाइंट्स के साथ पाइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर हैं।

अफगानिस्तान ने दर्ज की शानदार जीत

श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिस पर पूरी टीम खड़ी हुई नजर आयी। अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 105 रन पर ही ढेर कर दिया। फजलहक फारूकी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को पहले मैच में पटखनी दी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भी अफगानिस्तान को ज्यादा दिक्कतो का सामना नहीं करना पड़ा। रहमनुल्लाह गुरबाज की 18 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी ने टीम को आसान से जीत दिलवा दी। इस टूर्नामेंट का आगाज अफगानिस्तान ने शानदार तरीके से किया हैं।

Tags: एशिया कप 2022, दासुन शनाका, मोहम्मद नबी, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान,
Exit mobile version