ASIA CUP, IND vs HK: भारतीय टीम ने हांगकांग की सुताई कर टॉप-4 में जगह की पक्की, पाकिस्तान अब हो सकती हैं बाहर

By Twinkle Chaturvedi On August 31st, 2022
ASIA CUP, IND vs HK: भारत ने हांगकांग की सुताई कर टॉप-4 में जगह की पक्की, पाकिस्तान अब हो सकती हैं बाहर

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का चौथा मुकाबला भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगा दिए था।

हांगकांग की टीम 193 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 152 रन ही बना पायी। इंडिया ने यह मुकाबला 40 रनों से जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। अब इंडिया सुपर-4 में अपना तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं  इस मैच के बाद पाइंट्स टेबल का क्या हाल हैं-

एशिया कप 2022 पाइंट्स टेबल

एशिया कप का आज का धमाकेदार मुकाबला हांगकांग और भारत (INDIA) के बीच खेला गया। इंडिया ने जिसमें जीत दर्ज कर टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। इसी के साथ रोहित शर्मा की टीम एशिया कप 2022 पाइंट्स टेबल में ग्रुप-ए टीमों में शीर्ष पर बैठ गई हैं। भारतीय टीम 2 मैच में 2 जीत, 4 पाइंट्स और 1.906 रन रेट के साथ पहले पायदान पर आ गई हैं।

इस जीत के साथ इंडिया टॉप-4 में पहुंतने वाली दूसरी टीम बन गई हैं। अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) 2 मैच में 2 जीत, 4 पाइंट्स और 2.467 के कमाल के रन रेट के साथ ग्रुप-बी में पहले पायदान पर हैं।

रोहित की टीम ने हांगकांग के खिलाफ दिखाया कमाल का प्रदर्शन

भारतीय टीम आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आयी थी। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की तूफानी अर्धशतकीय पारी के चलते इंडिया ने 20 ओवर में 192 रन बना लिए। दोनों भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी आज भारत के जीत का सबसे बड़ा कारण बनी हैं। अब लक्ष्य हांगकांग को रोकने का था।

हांगकांग भी बल्लेबाज बाबर हयात के धाकड़ बल्लेबाजी के चलते रन चेज में शानदार नजर आने लगी थी। लेकिन रविंद्र जडेजा ने उनका विकेट चटकाकर  जीत की ओर ले जाने का काम किया। भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा के कमाल के स्पेल ने जीत में भूमिका निभाई।

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम हांगकांग, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version