Asia Cup 2022 में भारतीय टीम पाकिस्तान को नहीं बल्कि इस टीम को नहीं लेना चाहिए हल्के में, दो बार टीम इंडिया का तोड़ चुकी है सपना

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेलने के बाद जिंबाब्वे का दौरा करेगी जिसमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। उसके बाद भारतीय टीम एशिया कप (Asia Cup 2022) खेलने वाली है दरअसल एशिया का 27 अगस्त 2022 को शुरू होने वाला है। जिसको लेकर भारतीय टीम के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही भारतीय टीम का मुकाबला 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होने वाला है।
पाकिस्तान ने टीम इंडिया को t20 2021 में हरा दिया था। जिसके चलते अब भारतीय टीम बेहद सतर्क हो चुकी है और उसका बदला भी भर भारतीय टीम पाकिस्तान से लेने वाली है वही आपको बता दें एशिया कप में भारतीय टीम को एक टीम से बेहद ही सतर्क रहना होगा। यह टीम पाकिस्तान नहीं बल्कि कोई और टीम है जिसने भारतीय टीम को दो बार वर्ल्ड कप में मात दे चुकी है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि वह कौन सी टीम है जिससे भारतीय टीम को काफी सतर्क रहना चाहिए।
इस टीम से भारतीय टीम को रहना चाहिए सतर्क
एशिया कप में एक से बढ़कर एक धुरंधर टीमें खेलती हुई नजर आएंगी हालांकि या कह पाना मुश्किल है कि कौन सी टीम किस पर भारी पड़ने वाली है। लेकिन भारतीय टीम को इस टीम से बेहद ही सतर्क रहना होगा। बांग्लादेश से भारतीय टीम को बेहद सतर्क रहना होगा । क्योंकि बांग्लादेश में भारतीय टीम समेत कई टीमों को बड़ी टक्कर दी है।
यूएई में खेले जाने वाले एशिया कप 2022 में बांग्लादेश भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दे सकता है। माना कि भारतीय टीम के खिलाड़ी भी कुछ कम नहीं है भारतीय टीम के खिलाड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन करके उसे दूर चला सकते हैं लेकिन फिर भी भारतीय टीम को सतर्क रहना चाहिए हल्के में लेना नहीं चाहिए क्योंकि भारतीय टीम ने इस टीम से दो बार भारी मात खा चुकी है।
भारतीय टीम 2 बार खा चुकी बांग्लादेश मात
भारतीय टीम बांग्लादेश से दो बार मात खा चुकी है। 2007 में वनडे वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का जो मुकाबला हुआ तो बांग्लादेश में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था उसके बाद 2015 में वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने इंग्लैंड की टीम को हराकर सपना तोड़ दिया था उसे भी बाहर कर दिया था। वहीं 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को भारतीय टीम ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था हांलाकि महेंद्र सिंह धोनी ने 1 रन से जीत हासिल कर उम्मीदें कायम रखी थी। भारतीय टीम ने इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
लेकिन बांग्लादेश भले ही खुद फाइनल में ना पहुंच पाई हो लेकिन कई टीमों को नुकसान पहुंचा चुकी है कई टीमों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। इसीलिए पाकिस्तान से ज्यादा भारतीय टीम को बांग्लादेश से सतर्क रहना चाहिए भारतीय टीम को बांग्लादेश को कड़ी टक्कर देनी होगी। आपको बता दें अबकी बार एशिया कप की मेजबानी यूएई कर रहा है। पहला मैच 27 अगस्त को खेला जाएगा दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान का खेला जाएगा जो कि 28 अगस्त को खेला जाना है।
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान, भारतीय टीम,