Asia Cup 2022: एशिया कप में कुल 6 टीमें ख़िताब के लिए भिड़ेंगी, जानिए सभी टीमों का पूरा स्क्वाड, कौन हुआ बाहर को किसे मिला मौका

By Akash Ranjan On August 26th, 2022
Asia Cup 2022: एशिया कप में कुल 6 टीमें ख़िताब के लिए भिड़ेंगी, जानिए सभी टीमों का पूरा स्क्वाड, कौन हुआ बाहर को किसे मिला मौका

एशिया कप 2022 (Asia Cup)की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। 27 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज होना है जिसमें भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। एशिया कप (Asia Cup) में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की भिड़ंत होनी है जिस पर पूरी दुनिया के फैंस की निगाहें टिकी होंगी।

इस बार एशिया कप (Asia Cup) के खिताब के प्रबल दावदारों में भारत और पाकिस्तान नाम सबसे आगे चल रहा है लेकिन बाकी टीमों को कमतर आंकना बड़ी भूल साबित हो सकता है। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 6 में से 5 टीमें अपने स्क्वॉड का ऐलान कर चुकी हैं। तो आइए जानते हैं एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों के स्क्वॉड के बारें में।

एशिया कप 2022 में छह टीमें खिताब के लिए लड़ेंगी

भारत (India), पाकिस्तान (Pakistan) और हॉन्गकॉन्ग (Hong Kong) ग्रुप ए में है वहीं श्रीलंका (Sri Lanka), बांग्लादेश (Bangladesh) और अफगानिस्तान (Afghanistan) ग्रुप बी में है। दोनों टीमों की टॉप दो टीमें सुपर 4 में जगह बनाएगी। सुपर 4 में चारों टीमें एक-एक बार एक-दूसरे से खेलेगी। टॉप 2 टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। जिस तरह का शेड्यूल बनाया गया है उससे ऐसा लग रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार टक्कर हो सकती है। ग्रुप राउंड, फिर सुपर 4 और फिर अगर दोनों फाइनल में पहुंचती है तो तीसरी बार टक्कर होगी।

एशिया कप 2022 भारत का शेड्यूल

28 अगस्त – भारत बनाम पाकिस्तान – ग्रुप ए – 07:30 PM

31 अगस्त – भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग – ग्रुप ए – 07:30 PM

एशिया कप 2022 में सभी टीमों का पूरा स्क्वाड

भारत (India) : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

बैकअप खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर।

पाकिस्तान (Pakistan): बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिरी।

श्रीलंका (Sri Lanka): दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणतिलका, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलांका, भानुका राजपक्षा, अशेन बंडारा, धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, जैफ्री वांडेरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, मतीशा पथिराना, नुवानिदु फर्नांडो, नुवान तुषारा, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर)।

अफगानिस्तान (Afghanistan): मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नूर उल अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीर), राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी। स्टैंडबाय: निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ।

बांग्लादेश (Bangladesh): शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद नईम, अफीफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नासुम अहमद, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, परवेज हुसैन इमोन, तास्किन अहमद।

हांगकांग (Hong Kong) : निजाकत खान (कप्तान), किंचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।

Tags: एशिया कप 2022, पूरा स्क्वाड,