ASIA CUP 2022: दीपक चाहर एशिया कप में स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में हैं शामिल, मगर इस कारण के चलते बन सकते हैं 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा

दीपक चाहरः 27 अगस्त 2022 से एशिया कप 2022 यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के घोषणा की जा चुकी हैं।
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) , विराट कोहली (VIRAT KOHLI) टीम में वापसी करते दिखेंगे। दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जिन्होने काफी समय से चोट के चलते भारत के लिए मुकाबला नहीं खेला हैं, वह एशिया कप में स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में मौजूद हैं। आज हम आपको बताएंगे की कैसे दीपक मेन टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।
जिम्बाब्वे दौरे से भारतीय टीम में वापसी करे रहे हैं दीपक चाहर
दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) इस साल आईपीएल के सीजन में 14 करोड़ में खरीदे गए थे, लेकिन चोट के चलते वह पूरे सीजन बाहर ही रहे। दीपक ने अब तक 7 वनडे मुकाबले भारत के लिए खेले हैं, जिनमें उन्होने 6.01 की इकॉमनी से 10 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं दीपक ने अब तक अपने करियर में 20 अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होने 26 विकेट चटकाए हैं। दीपक ने अपना आखिरी मुकाबला 20 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
दीपक अब बड़े अंतराल के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। दीपक चाहर को जिम्बाब्वे दौरे (ZIMBABVE TOUR) के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली हैं। दीपक प्लेइंग 11 का हिस्सा बनकर वापस से अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। दीपक चाहर को मैनेजमेंट जिम्बाब्वे दौरे के तीनों वनडे मुकाबलों में टीम के प्लेइंग 11 में जगह मिलती नजर आ रही हैं।
इस तरह से दीपक बन सकते हैं एशिया कप का हिस्सा
दीपक चाहर पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह मिली हैं। दीपक को स्टैंडबॉय में देखने के बाद फैंस का मानना हैं कि दीपक को मेन टीम में जगह मिलनी चाहिए थी। क्योंकि भारत की पेस अटैक काफी ज्यादा कमजोर नजर आ रही हैं।
सिर्फ भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ही अनुभवी खिलाड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं। दीपक की टीम से काफी समय तक बाहर रहने की वजह ही एशिया कप में उनके मेन टीम में सिलेक्ट ना होने का कारण बनी हैं। लेकिन दीपक जिम्बाब्वे दौरे में अच्छा प्रदर्शन करके मेन टीम में जगह पा सकते हैं।
ऐसा हमने पहले भी देखा हैं जब टी20 विश्व कप 2021 में शार्दुल ठाकुर मेन टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर उन्हें मैनेजमेंट ने 15 सदस्यीय टीम में डाल दिया था। दीपक चाहर के साथ भी ऐसा कमाल होते दिखाई दे सकता हैं। लेकिन इसके लिए उनको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। यह दौरा दीपक के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला हैं।
Tags: एशिया कप 2022, जिम्बाब्वे दौरा, दीपक चाहर, भारतीय क्रिकेट टीम,