एशिया कप 2022 में भारत को तीन बार हरा पाने पर बाबर आजम ने दिया ये जवाब, कहा- ‘हम पिछले विश्वकप की तरह इस बार भी…..’

By Akash Ranjan On August 13th, 2022
एशिया कप 2022 में भारत को तीन बार हरा पाने पर बाबर आजम ने दिया ये जवाब, कहा- 'हम पिछले विश्वकप की तरह इस बार भी.....'

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया। जिसमें टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की वापसी हुई है। एशिया कप के लिए स्क्वाड के ऐलान के बाद टीम इंडिया प्रैक्टिस में जुट गई है।

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया (Team India) अपने अभियान की शुरूआत पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ मुकाबले से करेगी। एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ खेलने को लेकर पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि बाबर आजम ने क्या कहा है।

बाबर आजम ने भारत के खिलाफ खेलने पर कही ये बात

बाबर आजम

बाबर आजम

दरअसल, भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक दूसरे के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट या फिर एशिया कप में खेलती हुई नजर आती है। वहीं संभावना है कि एशिया कप 2022 में भारत-पाक का आमना-सामना तीन बार भी हो सकता है। क्योंकि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में मौजूद है। इसी को लेकर जब पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) से हालिया प्रेस वार्ता में सवाल किया गया कि क्या वो तीनों मुकाबलों में भारत को हरा पाएंगे या नहीं? तो बाबर ने कहा,

“ऐसा प्रेशर कुछ नहीं है, हम चाहते हैं कि मैच को मैच की तरह खेले। चाहे सामने कोई भी टीम हो। हां, भारत के खिलाफ खेलने पर एक अलग दबाव होता है लेकिन हम चाहते हैं कि पिछले विश्वकप की तरह इस बार भी अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।”

पिछली बार भारत ने दोनों मैच में पाकिस्तान को हराया

आपको बता दें कि पिछली बार जब साल 2018 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी तो भारत ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। अब साल 2022 में किसका पलड़ा भारी रहने वाला ये कहना थोड़ा मुश्किल है। वहीं इस समय दोनों ही टीमें अपने-अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की चोट के चलते परेशान है।

भारत के जसप्रीत बुमराह को पुरानी इंजरी के चलते एशिया कप 2022 से बाहर कर दिया गया है। वहीं शाहीन के भी पाकिस्तान की ओर से मैदान में उतरने पर सस्पेंस बरकरार है। बहरहाल 28 अगस्त को जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और बाबर आजम (Babar Azam) की टीम आमने-सामने होगी तो रोमांच के आसमान छू लेने की उम्मीद जरूर है।

Tags: एशिया कप 2022, टीम इंडिया, बाबर आजम,