एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करके ये 3 गेंदबाज क्रिकेट जगत को रख देंगे हिला कर, लिस्ट में एक भारतीय का नाम भी शामिल

एशिया कप (Asia Cup 2022) इस बार करीब 3 सालों के बाद आयोजित होने वाला है। एशिया कप 2022 का पहला मैच 27 अगस्त को खेला जाएगा। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का सभी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। एशिया कप में हिस्सा ले रही सभी टीमें अपने स्कवॉड का ऐलान भी कर चुकी है। इस टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हो रहे हैं, जो अपने अकेले के दम पर पूरे मैच का रुख मोड़ने की क्षमता रखते हैं।

सभी टीमों ने यूएई की पिच को देखते हुए अपनी टीम में एक से बढ़ कर एक गेंदबाज शामिल किए हैं। कुछ गेंदबाज तो ऐसे हैं, जिनके आते ही बल्लेबाज रन मारने की बजाय अपनी विकेट बचाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। उनमें से कुछ गेंदबाजों के नाम इस प्रकार हैं।

अर्शदीप सिंह (भारत)

इस लिस्ट में सबसा पहला नाम है भारत के युवा तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का, जिसकी तेज़ स्विंग होती गेंद का सामना करना विपक्षी बल्लेबाजों के लिए आग के गोले में उतरने जैसा होगा। अर्शदीप सिंह ने अब तक 6 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमे से उन्होंने 6 पारियों में 14.6 की औसत से 9 सफलताएं प्राप्त की हैं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने अपनी टी20 क्रिकेट करियर की शुरुआत मेडेन ओवर दाल के की है।

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने आईपीएल 2022 के बाद से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है और इसके बाद कई द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के लिए चुना गया। आईपीएल 2022 में डेथ ओवरों में अर्शदीप की खतरनाक गेंदबाजी ने उन्हें 14 मैचों में सिर्फ 10 विकेट हासिल करने के बावजूद पिछले साल की तुलना में इस सीजन में अपनी इकॉनमी में सुधार की। वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होंने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ भी हासिल की थी, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए थे। उनके गेंदबाजी बार सबकी नजरे और उम्मीदे टिकी रहेगी। इस वजह से कयास लगाए जा रहे है कि अर्शदीप सिंह एशिया कप (Asia Cup 2022) में कहर बरपा सकते है।

नसीम शाह (पाकिस्तान)

इस लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा नाम है पाकिस्तान के युवा तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह (Naseem Shah) का। नसीम शाह की कहर बरपाती गेंदबाजी का नजारा पूरी दुनिया कई बार देख चुकी है। चाहे लीग मैच हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट, उन्होंने अपनी टीम के लिए हमेशा ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यहीं कारण हैं कि आज इतने कम समय में वे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतना बड़ा नाम बना चुके हैं। नसीम शाह ने अभी तक टी20 क्रिकेट में कदम नहीं रखा है।

लेकिन युवा तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह (Naseem Shah) को अपने टेस्ट क्रिकेट और वनडे में कमाल का खेल दिखाने की वजह से उन्हें एशिया कप (Asia Cup 2022) में पाकिस्तान टीम में मौका दिया गया है। नसीम शाह ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से 20 पारियों में 36.3 की औसत से उन्होंने 33 सफलताएं हासिल की हैं। वही वनडे क्रिकेट में नसीम शाह ने 3 मैच की 3 पार्रियों में 15.6 की औसत से 10 सफलताएं हासिल की हैं। यही वजह है की नसीम शाह एशिया कप में कहर बरपा सकते है।

मथीसा पथिराना (श्रीलंका)

इसके बाद तीसरे स्थान पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीसा पथिराना (Matheesha Pathirana) का नाम आता है। मथीसा पथिराना की गेंदों को शुरूआती ओवरों में खेलना लोहे के चले चबाने जैसा साबित होने वाला है। किसी भी बल्लबाज के लिए उनका सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मथीसा पथिराना पावर प्ले में विकेट चटकाने में माहिर हैं। उनकी इन स्विंग और आउट स्विंग बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। बता दें कि मथीसा पथिराना ने श्रीलंकन टीम के लिए टी20 क्रिकेट में अबतक 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हेंने 9 पारियों में 22.1 की औसत से 7 विकेट लिए हैं।

मथीसा पथिराना (Matheesha Pathirana) को बेबी मलिंगा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी वजह है मथीसा पथिराना का गेंदबाज़ी एक्शन जो बिलकुल श्रीलंका के पूर्व स्टार गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा की तरह है। श्रीलंका के इस युवा तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने अपने साथ जोड़ा हुआ है। 19 साल के पाथिराना 2020 और 2022 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। इसी वजह से माना जा रहा है कि इस एशिया कप (Asia Cup 2022) में मथीसा पथिराना सबको चौकाने वाले है।