एशिया कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी जो अकेले दम पर जीता सकते हैं भारतीय टीम को ट्रॉफी, पलक झपकते देते ही पलट देते है मैच

By Akash Ranjan On August 9th, 2022
एशिया कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी जो अकेले दम पर जीता सकते हैं भारतीय टीम को ट्रॉफी, पलक झपकते देते ही पलट देते है मैच

एशिया कप (ASIA CUP 2022) की धूम ज़ोरों-शोरों से मचने लगी है। फैंस को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में कुल 6 देश हिस्सा लेने जा रहे हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान 5 ऐसी टीमें हैं जो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का हिस्सा होंगी। यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की एक टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी।

वहीं, एशिया कप 2022 के लिए 15 खिलाड़ियों से लैस भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को हो चुकी है। ख़ास बात है कि इस टीम में दिग्गजों और सीनियर प्लेयर्स को वापस से मौका दिया गया है। ऐसे में इस बार भारत के लिए एशिया कप (Asia Cup 2022) जीतने का सपना इन तीन खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा। ये तीनों खिलाड़ी भारत के लिए एशिया कप को अकेले दम पर जीता सकते हैं। आइये हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में यहां बताते हैं।

ये 3 खिलाड़ी जो अकेले दम पर जीता सकते हैं टीम को ट्रॉफी

1. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बन चुके 360 डिग्री बैटर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अच्छा कर रहे हैं। पिछले साल 2021 में इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव टी20 में टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बन कर उभरे हैं। उन्हें साल 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP 2021) में भी मौका दिया गया था। अब एक बार फिर एशिया कप (ASIA CUP 2022) में उनको मौका दिया गया है।

सूर्यकुमार यादव ने अब तक इंडिया के लिए कुल 22 मैचों की 20 पारियों में 38.11 की औसत से 648 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 117 का रहा है। जोकी पिछले महीने इंग्लैंड में उनके बल्ले से निकला था। उसके बाद से सूर्या शानदार फॉर्म में चल रहे है। ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करने के चलते सुर्य मौजूदा टी20 रैंकिंग्स में दूसरे नंबर पर पहुंच गए है और पहले पायदान से महज़ 2 अंक दूर है। ऐसे इस इस फॉर्म के साथ सूर्या भारत को फिर से एशिया कप चैंपियन बना सकते है।

2. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टीम इंडिया (Team India) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या टीम में फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं। मालूम हो कि हार्दिक पांड्या के लिए साल 2022 शानदार रहा है।

उन्होंने इस साल अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। टी20 फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या ने अबतक 67 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 834 रन दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में, वह एशिया कप में भारत के लिए मैच विनर बनकर उभर सकते हैं।

3. अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह

भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) ने साल 2022 में अपनी घातक गेंदबाजी प्रदर्शन से एशिया कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2022 में अपने फॉर्म का उदहारण पेश किया था, जिसके बाद से वह लगातार भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे हैं।आईपीएल 2022 के बाद अर्शदीप को आयरलैंड के खिलाफ मौका दिया गया उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया गया जहाँ बेहतरीन गेंदबाज़ी कर के उन्हें बीते वेस्टइंडीज दौरे के लिए भी चुना गया था।

लेकिन यहाँ अर्शदीप सिंह ने धमाल मचाया और प्लेयर ऑफ़ दी सीरीज अपने नाम की। अब अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एशिया कप (ASIA CUP 2022) के लिए चुना गया है। खास बात है की अर्शदीप स्विंग गेंदबाज़ है और ऑस्ट्रेलिया में उनको काफी मदद मिलेगी जिस वजह से उम्मीद है कि अर्शदीप भारत को एशिया कप 2022 का चैंपियन बना सकते है।

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप 2022, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version