एशिया कप में नहीं लेकिन विश्व कप 2022 में जरूर खेलेंगे ये 3 खिलाड़ी, वापसी करते साथ टीम इंडिया को बनाएंगे वर्ल्ड किंग

By Akash Ranjan On August 11th, 2022
एशिया कप में नहीं लेकिन विश्व कप 2022 में जरूर खेलेंगे ये 3 खिलाड़ी, वापसी करते साथ टीम इंडिया को बनाएंगे वर्ल्ड किंग

एशिया कप 2022 (Aisa Cup 2022) का बिगुल बज चुका है। टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट श्रीलंका की जगह यूएई में खेला जाएगा। एशिया कप के पिछले संस्करण में भारतीय टीम (Indian Team) ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस बार भी भारत इस ट्रॉफी का प्रबल दावेदार हो सकता है।

हाल ही में, BCCI ने एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हो गई है। हर्षल पटेल (Harshal Patel) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटों के कारण इस टूर्नामेंट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, कुछ खिलाड़ियों का एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में पहली बार मौका दिया गया है। लेकिन आज इस लेख में हम जानेंगे इन 3 खिलाडियों के बारे में जिन्हे एशिया कप में मौका नहीं दिया गया है लेकिन विश्व कप 2022 (World Cup 2022) में ज़रूर टीम में शामिल किया जयेगा।

1. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण (Jasprit Bumrah Injury) भारतीय स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पीठ की चोट के कारण एशिया कप टी20 टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं, बुमराह को चोट से उबरने में समय लगेगा। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया-

“जसप्रीत बुमराह की पीठ में चोट है और वह एशिया कप में नहीं खेलेंगे। वह हमारे मुख्य गेंदबाज हैं और हम चाहेंगे कि वह टी 20 विश्व कप से पहले ठीक हो जाएं। हम उन्हें एशिया कप में जोखिम में नहीं डाल सकते हैं। हम चाहते हैं कि वह टी20 वर्ल्डकप (World Cup 2022) में टीम का हिस्सा हों, और उससे पहले कोई भी रिस्क नहीं लिया जाए।”

2. हर्षल पटेल

हर्षल पटेल

हर्षल पटेल (Harshal Patel) एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और वह भारतीय टीम के लिए तेज़ गेंबाज़ी ऑल राउंडर में उपयोगी साबित होते है। फिलहाल वेस्टइंडीज़ के दौरे पर हर्षल पटेल छोटी हो गए थे। जिस वजह से उन्हें एशिया कप 2022 (Aisa Cup 2022) से बाहर किया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि हर्षल विश्व कप 2022 (World Cup 2022) में खेलते हुए नज़र आ सकते है।

आपको बता दें कि हर्षल पटेल (Harshal Patel) विंडीज दौरे पर टी20 सीरीज का हिस्सा थे लेकिन चोट की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए। बुमराह और हर्षल अब एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुज़र रहे है। दोनों के ठीक होते ही टीम इंडिया में ज़रबरदस्त वापसी के लिए तैयार होंगे।

3. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यार

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और वह भारतीय टीम के लिए मिड्ल आर्डर में एक ख़ास अहमियत रखते हैं। यही वजह है की मैनेजमेंट उनके खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हने बार-बार खेलने का मौका देता है। आप देख ही सकते हैं की उन्होंने आखिरकार अंत समय में वापसी कर ही ली है। जहां तक हमारी समझ है हम इस खिलाड़ी को विश्व कप (World Cup 2022) की टीम में देखते हैं। उनकी 64 रनों की पारी के बाद सेलेक्टर्स को उनपर और भी भरोसा होगा।

श्रेयस अय्यर ने 2017 से लेकर अब तक T20 में 42 इनिंग्स खेलकर 1029 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 74 नॉट आउट का रहा है और इन्होने सात अर्धशतक लगाए हैं। 137 का स्ट्राइक रेट रखने वाले अय्यर का एवरेज 33.19 का रहा है।

Tags: एशिया कप 2022, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यार, हर्षल पटेल,
Exit mobile version