एशिया कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय टीम में नहीं मिलना चाहिए था मौका, कभी भी डुबो सकते हैं जीता हुआ मैच

एशिया कप (ASIA CUP 2022) की धूम ज़ोरों-शोरों से मचने लगी है। फैंस को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में कुल 6 देश हिस्सा लेने जा रहे हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान 5 ऐसी टीमें हैं जो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का हिस्सा होंगी। यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की एक टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी।
वहीं, एशिया कप 2022 के लिए 15 खिलाडियों से लैस भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को हो चुकी है। ख़ास बात है कि इस टीम में दिग्गजों और सीनियर प्लेयर्स को वापस से मौका दिया गया है। इसी कड़ी में हम आपको ऐसी तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एशिया कप में खेलना डिजर्व नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी दिया गया है मौका।
ये 3 खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिलना चाहिए था मौका
1. आवेश खान

आवेश खान
टीम के यंग तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान(AVESH KHAN) इन दिनों टीम में लगातार खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। टी20 वनडे दोनों ही फॉर्मेट में आवेश को टीम की तरफ से काफी मौके दिए जा रहे हैं। हालही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में आवेश खान आखिरी ओवर में 10 बचाने में कामयाब नहीं हो पाए थे और टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था।
जिस हिसाब से आवेश को टीम में मौके दिए जा रहे हैं, उसे देख ऐसा नहीं लग रहा है कि उन्हें एशिया कप (ASIA CUP 2022) की टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। आवेश खान प्रेशर झेलने में नाकाम साबित हुए है। ऐसे में बार बार और अब बड़ी टूर्नामेंट में आवेश को मौका देना टीम इंडिया के लिए महंगा साबित हो सकता है।
2. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत
टेस्ट क्रिकेट में हमेशा इंडिया का सिर ऊंचा करने वाले ऋषभ पंत (RISHAB PANT) सीमित ओवरों के क्रिकेट में वो कमाल करने अक्सर नाकाम रहते हैं, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने एक शतकीय पारी ज़रूर खेली थी, लेकिन जब से उनक बल्ला कोई बड़ी पारी खेल नहीं पाया है। उन्हें टीम में लगातार मौके भी दिए जा रहे हैं। यही नतीजा है कि उन्हें एशिया कप (ASIA CUP 2022) के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में अब उनकी फॉर्म एशिया कप में टीम के लिए दिक्कत भी बन सकता है।
3. रविचंद्र अश्विन

रविचंद्रन अश्विन
भारत के पास दीपक हुड्डा (Deepak Hooda), रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के रूप में काफी गेंदबाज ऑल राउंडर विकल्प मौजूद है और ये तीनों ही खिलाड़ी शानदार रहें है। ऐसे में रविचंद्र अश्विन (Ravichandran Ashwin) को शायद टीम में नहीं लिया जाना चाहिए था।
जब स्पिन में एक युवा रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हो। ऐसे में आश्विन की जगह टीम में किसी तेज़ गेंदबाज़ को शामिल किया जाना चाहिए था। ये भी देखने वाली बात है कि अश्विन ने इस साल केवल तीन टी20I खेले है जिसमें केवल तीन विकेट लिए हैं। ऐसे में दीपक हुड्डा, और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी जिनकी बाल्लेबाजी अश्विन से बेहतर है।
Tags: आवेश खान, ऋषभ पंत, एशिया कप 2022, रविचंद्र अश्विन,