पूर्व क्रिकेटर Arun Lal ने 66 की उम्र में की शादी, पत्नी से है 28 साल का फासला, वायरल हुईं थी फोटोज़

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल (Arun Lal) 66 साल की उम्र में दूसरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 38 साल की बुलबुल साहा (Bulbul Saha) के साथ शादी की थी। दोनों की उम्र में 28 साल का अंतर है और शादी के पहले काफी लंबे समय तक रहे थे। दोनों की दोस्ती आज की नहीं बल्कि बहुत पुरानी थी। एक लंबे अरसे के दोनों एक दूसरे को जानते थे। 2 मई 2022 को अरुण और बुलबुल ने शादी की। इनकी हल्दी की फोटो सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हुई थी।
पहली पत्नी की रजामंदी से की शादी
अरुण ने पहली शादी रीना से की थी। रीना ने ही अरुण को उनकी शादी के लिए रजामंदी दी थी, जिसके बाद इन दोनों ने शादी की। लंबे समय से रीना बीमार थी और अब वो अपने पति की दूसरी शादी से वह काफी खुश हैं । अरुण और बुलबुल की शादी की फोटो तो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अरुण लाल ने कोलकाता के एक होटल में शादी की थी। अब शादी के बाद की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें अरुण लाल ने बुलबुल साहा को किस भी किया था।
कमेंट्री में भी आजमाया हाथ
ज्ञात हो कि अरुण का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 1995 में हुआ था। कमेंट्री में भी अरुण ने अपना हाथ आजमाया। लेकिन साल 2016 में उन्हें कैंसर हो गया, जिसके बाद उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी। बंगाल क्रिकेट टीम के कोच भी अरुण रह चुके हैं। 1982 से 89 के बीच में भारत के लिए कुल 16 टेस्ट और 13 वनडे मैच खेले। उन्होंने अपने बल्ले से टेस्ट मैच में 729 और वनडे में 122 रन बनाए। टेस्ट में उनके बल्ले से 1 हाफ सेंचुरी और वनडे में एक हाफ सेंचुरी निकली।
Tags: अरुण लाल, टीम इंडिया, बुलबुल साहा,