10 युवा खिलाड़ी जो 25 वर्ष से कम उम्र में ही दिखा रहे हैं अपना जलवा, टीम इंडिया के 4 प्लेयर इस लिस्ट में हैं शामिल

क्रिकेट की दुनिया में बहुत ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने बलबूते कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं. साथ ही जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जिताया हैं. आज हम टीम इंडिया के इन्ही चार युवा खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी उम्र 25 साल या इससे भी कम हैं, लेकिन उन्होंने कम उम्र में ही अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर के टीम में अपनी जगह पक्की की हैं, हम बात कर रहे हैं, भारत के वो जबरदस्त खिलाड़ी जो हमेंशा अपना जलवा बिखेरतें हैं.
ईशान किशन, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह और आवेश खान, इन युवा खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया हैं. साथ ही हम पुरे विश्व के ऐसे खिलाड़ियों के बारे भी बात करेंगे जिनकी उम्र बहुत कम हैं, लेकिन उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना नाम कमाया हैं. आइए नज़र डालते हैं इन खिलाड़ियों के ऊपर…
1. ईशान किशन

ईशान किशन एक भारतीय टीम के जबरदस्त खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेटर हैं, जिन्हें साल में 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान भी घोषित किया था. ईशान एक बाएं हाथ के बल्लेबाज- विकेटकीपर है. उन्होंने वर्ष 2021-22 में कुल 19 T20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 131.2 के स्ट्राइक रेट के साथ 543 रन भी बटोरे हैं. हालांकि वह महज़ 24 साल के ही हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन तारीफे काबिल हैं.
2. ऋषभ पंत

टीम इंडिया के सबसे युवा लोकप्रिय खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन कर चूके हैं. भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी की उम्र महज़ 24 साल हैं इतनी कम उम्र में ही उन्होंने 54 अंतराष्ट्रीय T20 मैच खेल चूके हैं. जिसमें उन्होंने 126.5 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 833 रानी भी बटोरे हैं, जिसमें उनके बल्ले ने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल में 147.97 के स्ट्राइक रेट के साथ 2838 रन ठोके हैं, और अपना अद्भुत खेल कौशल भी दिखाया हैं.
3. अर्शदीप सिंह

अब बात करते हैं अर्शदीप सिंह के बारे में, उन्होंने अंतराष्ट्रीय T 20 के कुल 6 मैच ही खेले हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा हैं. अर्शदीप सिंह ने T 20 के 6 मैच में 6.34 की इकॉनमी के साथ कुल 9 विकट झटके हैं और 131 रानी खर्च किए हैं. इस युवा गेंदबाज की आक्रमक गेंदबाजी किसी भी टीम के पसीने छोड़ सकती हैं. आपको बता दें की भारतीय टीम के इस गेंदबाज की उम्र भी महज 23 साल हैं.
4. आवेश खान

भारतीय टीम के एक और युवा खिलाड़ी आवेश खान के करियर पर नज़र डाले तो आवेश खान अबतक कुल 13 T20 में भारतीय टीम की और से खेल चूके हैं. आवेश खान ने इन 13 मैच के दौरान कुल 11 विकेट ही हासिल किए हैं और 8.68 की इकॉनमी से कुल 350 रन दिए हैं. आपको बता दें की उनकी गेंद अब तक इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी सधी हुई हैं. आवेश खान अभी 25 साल के हैं, इसलिए उनका नाम भी इस श्रेणी में शामिल हैं जिनकी उम्र 25 साल या उससे कम हैं.
5. फिन एलन

इस श्रेणी में अगला नाम आता हैं न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज फिन एलन का जिन्होंने महज़ 23 साल में अपनी बल्लेबाज़ी से लोगो को प्रभावित किया. उन्होंने अपने T20 अंतराष्ट्रीय करियर के 13 मैच खेले हैं, जिसमें 169.54 की स्ट्राइक रेट से 334 रन भी जड़े हैं, फिन एलन इतनी कम उम्र में ही 5 वनडे अंतराष्ट्रीय खेल चूके हैं, जिसमें उन्होंने 104 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 174 रन भी जड़े हैं.
6. फिलिप साल्ट
टीम इंग्लैंड की और से खेलने वाले इस युवा खिलाड़ी ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए लोगो का ध्यान अपनी और आकर्षित किया हैं. तक़रीबन 25 साल का यह खिलाड़ी अब तक सिर्फ 4 T 20 अंतराष्ट्रीय मैच ही खेला हैं, जिसमें उन्होंने 183.8 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 68 रन शामिल हैं.
7. शिमरोन हेटमायर

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के शिमरॉन हेटमायर अचानक आईपीएल छोड़ हुए वेस्टइंडीज रवाना, जानिए क्या है वजह
वेस्टइंडीज टीम के सबसे युवा खिलाड़ी में से एक शिमरोन हेटमायर की उम्र महज़ 25 साल हैं इतनी कम उम्र में ही उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त अनुभव हैं. उन्होंने अंतराष्ट्रीय T20 में अब तक 50 मैच खेले हैं, जिसमें वह 118.42 स्ट्राइक रेट के साथ 797 रन बनाने में सफल रहे. उनके वनडे इंटरनेशनल पर नज़र डाले तो उन्होंने कुल 47 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 106.4 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1447 रन बटोरे हैं. उनके वनडे करियर में 5 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल हैं.
8. वानिंदु हसरंगा
इस श्रेणी में अगला नाम हैं, श्री लंका के युवा खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा का जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने अपनी जगह बनाई, इस खिलाड़ी के T20 करियर की बात जाए तो, उन्होंने सटीक गेंदबाजी करते हुए 38 मैच 62 विकेट हासिल किए हैं जबकि 6.61 की इकोनॉमी से 877 रन खर्च किए हैं. T 20 अंतराष्ट्रीय मैच में गेंदबाजी करते हुए उसका हाई स्कोर 9 रन देकर 4 विकेट झटकने का रहा हैं.
9. शाहीन अफरीदी

युवा खिलाड़ियों की इस श्रेणी में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी भी शामिल हैं जिनकी उम्र महज़ 22 साल हैं. पाकिस्तान टीम के इस खिलाड़ी ने T 20 इंटरनेशनल के कुल 40 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 47 विकेट भी हासिल किए हैं.
10. जोशुआ लिटिल
आइरलेंड के तेज जेंडबाज जोशुआ लिटिल सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं उन्होंने 46 T 20 अंतराष्ट्रीय मैच में हिस्सा लिया हैं. उनके करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने 46 T 20 मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 51 विकट झटके हैं इस दौरान 7.7 की इकोनॉमी से उन्होंने 1284 रन खर्च किए हैं. आपको बता दें, की इस खिलाड़ी की उम्र महज़ 22 वर्ष हैं.
Tags: अर्शदीप सिंह, आवेश खान, ईशान किशन, टीम इंडिया,