अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से कर दिया गोवा के लिए कमाल, उनके दम पर टीम ने जीता 7 विकेट से मैच

By Aditya tiwari On October 13th, 2022
अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से कर दिया गोवा के लिए कमाल, उनके दम पर टीम ने जीता 7 विकेट से मैच

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जब मुंबई के लिए ना खेलकर गोवा के लिए खेलने का फैसला किया था. मुंबई की टीम से उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन अब वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहाँ पर उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके अपनी टीम को मनिपुर के खिलाफ 7 विकेट से मैच जीता दिया.

अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद से कर दिया कमाल का प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने 3 ओवर में मात्र 20 रन ही दिया था. जहाँ पर भी उनकी टीम को जीत मिली थी. आज मनिपुर के खिलाफ उन्होंने 4 ओवरों में 2 विकेट लेकर मात्र 20 रन ही दिए. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने टॉप के बल्लेबाजो को पवेलियन भेजकर शुरू से ही अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया था.

हालांकि दोनो ही मैचों में उनकी बल्लेबाजी नहीं आ सकी. जिसके कारण वो अपना ऑलरांउड प्रदर्शन नहीं दिखा सके. आने वाले मैचों में वो बल्ले से भी अपना दम दिखाकर मुंबई इंडियस के लिए भी प्लेइंग 11 में जगह बनाने का दावा मजबूत करेंगे. अर्जुन तेंदुलकर ने हाल में ही युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग ली है.

गोवा की टीम ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

मनिपुर ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद उनकी टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर मात्र 134 रन ही बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा की टीम ने 17.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 138 रन बनाए. इससे पहले गोवा की टीम ने पहले मुकाबले में त्रिपुरा की टीम 5 विकेट से मुकाबले जीते हैं. ऐसे में अब टीमें उम्मीद करेंगे की गोवा की टीम से साथ अर्जुन तेंदुलकर को भी गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. जिससे वो खुद को प्रभावित कर सके.

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, गोवा क्रिकेट टीम, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022,
Exit mobile version