मौके की तलाश ने अर्जुन तेंदुलकर को इस बड़े फैसले के लिया मजबूर, अब मुंबई का साथ छोड़ इस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे

By Twinkle Chaturvedi On August 14th, 2022
मौके की तलाश ने अर्जुन तेंदुलकर को इस बड़े फैसले के लिया मजबूर, अब मुंबई का साथ छोड़ इस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे

अर्जुन तेंदुलकरः आईपीएल 2022 (IPL 2022) के इस पूरे सीजन हमने मुंबई को प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को देखने की उम्मीद जताई पर ऐसा नहीं हुआ। 2 साल से टीम का हिस्सा रहे अर्जुन को इस सीजन भी एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) के बेटे के मायने से अर्जुन के ऊपर सरनेम का दबाम हमेशा रहता होगा। जिसके चलते वो भी अपने आप को साबित करने के लिए मौके तलाश कर रहे हैं, जो मौके उन्हें मिल नहीं रहे हैं।

मौके की तलाश में ही अर्जुन ने मुंबई (MUMBAI) का साथ छोड़ दिया हैं। अर्जुन साल 2020-21 में मुबंई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SYED MUSHTAQ ALI TROPHY) में हरियाणा (HARYANA) और पुदुचेरी (PUDUCHERY) के खिलाफ दो मैच खेलते नजर आए थे। अर्जुन अब नए घरेलू सत्र में इस नए टीम के साथ खेलने के लिए तैयार हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने थामा इस टीम का हाथ

अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को मुंबई (MUMBAI) के तरफ से एक भी बार खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा हैं। बार-बार नंजरअंदाज होने के चलते अर्जुन ने मुंबई टीम का साथ छोड़ने का मन बना लिया हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स से आ रही जानकारी के अनुसार अर्जुन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) के लिए आवेदन भी कर दिया हैं। अर्जुन तेंदुलकर अब गोवा (GOA) की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।  अर्जुन के आनाप्ति प्रमाण पत्र पर एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने एक बयान जारी करते हुए कहा हैं कि-

“अर्जुन के लिए अपने करियर के इस मुकाम पर मैदान पर अधिक से अधिक समस बिताना अहम हैं। हमारा मानना हैं कि दूसरी जगह से खेलने पर अर्जुन को अधिक मैच खेलने का मौका मिलेगा। वह अपने क्रिकेट करियर में एक नए चरण की शुरूआत करेंगे। “

गोवा क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा हैं कि अर्जुन तेंदुलकर को राज्य की ओर से संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया जा सकता हैं।

भारत के अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) ने अंडर-19 में भी भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेले थे। मगर अर्जुन को उस वक्त भी ज्यादा मौके नहीं मिले जिसके वजह से वो अपने आप को साबित नहीं कर पाए। मौका ना मिलने के बावजूद भी उन्हें मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया। 2 साल से मुबंई इंडियंस जैसी टीम जो युवाओं को हमेशा आगे रखती हुई दिखाई देती हैं। अर्जुन को मौका देने में आईपीएल की मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) भी पीछे रही।

साल 2022 के सीजन मुंबई के लिए कैसा था हम सब जानते हैं, 5 बार की आईपीएल चैंपियन इस साल 5 मैच भी नहीं जीत पाई थी। इस साल मुंबई के लगातार हार को देखकर चर्चा जोरों पर थी अर्जुन को लब भी मौका नहीं मिला। अर्जुन ने मुंबई की टीम को छोड़ने का निर्णय सहीं हैं। गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन को शायद काफी ज्यादा मौके मिलेंगे जो उनकी काबिलियत को दिखाने के लिए सहायक होंगे।

 

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल, मुंबई इंडियस, सचिन तेंदुलकर,
Exit mobile version