अर्जुन तेंदुलकर ने अपने खास दिन में गुरू के साथ भांगड़ा कर थिरकाए कदम, वायरल हुआ वीडियो

सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को आईपीएल (IPL) में खेलते हुए देखने के लिए सभी ने काफी इंतजार किया। लेकिन दो साल के इंतजार के बाद भी वह पूरा नहीं हो पाया। अर्जुन ने फिर महाराष्ट्र क्रिकेट का हाथ छोड़ गोवा क्रिकेट का हाथ थाम लिया। जहां उन्हें मौके और अपना खेल दिखाने का मौका जरूर मिलेगा।
आपको बता दें अर्जुन तेंदुलकर ने युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) के पिता योगराज सिंह (YOGRAJ SINGH) से ट्रेनिंग लेने शुरू कर दिया हैं। अर्जुन अभी चंड़ीगढ़ में हैं जहां वो ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस दौरान गुरू और शिष्य भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।
अर्जुन तेंदुलकर ने किया भांगड़ा

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) और महाराष्ट्र क्रिकेट के तरफ से मौका ना मिलने के बाद अब एक नई पारी की शुरूआत करते हुए नजर आने वाले हैं। जिसके लिए अर्जुन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अर्जुन इस वक्त चंड़ीगढ़ में जोपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। 24 सिंतबर को अर्जुन का जन्मदिन था, अर्जुन अब 23 साल के हो गए हैं। अर्जुन ने अपना जन्मदिन गोवा क्रिकेट टीम के साथ मनाया। इस मौके पर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अर्जुन उनके साथ भांगडा करते हुए नजर आए।
जिसके वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में योगराज सिंह (YOGRAJ SINGH) जी अर्जुन तेंदुलकर को भांगड़ा सीखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा हैं।
यहां देखें वीडियो-
Tags: अर्जुन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम, मुंबई इंडियस, योगराज सिंह, सचिन तेंदुलकर,
