टीम इंडिया से विराट कोहली को बाहर करने की मांग करने वालो पर भड़की महिला क्रिकेटर, कहा- ’30-40 रन बनाने वाले तो टीम में बने रहे’

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले कुछ वक्त से बल्ले से जूझ रहे हैं। करीब 3 साल से उन्होंने कोई शतक नहीं लगाया है। उनकी फॉर्म को लेकर कई दिग्गज अपनी राय दे चुके हैं और कुछ ने तो उन्हें आराम तक की सलाह दी है। अब पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान अंजुम चोपड़ा (Anjum Chopra) ने विराट का समर्थन करते हुए कहा है कि वह जरूर प्रैक्टिस कर रहे होंगे और शानदार वापसी करेंगे।
अंजुम चोपड़ा ने दिया ये बयान

अंजुम चोपड़ा ने दिया ये बयान
पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने शनिवार को कहा कि उन्हें यकीन है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रनों के बीच वापसी के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। विराट कोहली खुद जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए, जब आप अपने मानकों के अनुसार स्कोर नहीं करते हैं, तो आप अधिक अभ्यास करते हैं। अंजुम चोपड़ा ने एएनआई के साथ इंटरव्यू में कहा कि,
‘विराट कोहली को खुद पता है कि उन्हें क्या चाहिए। जब आप अपने नाम (कद) के अनुसार स्कोर नहीं कर पाते हैं तो आप ज्यादा प्रैक्टिस करते हैं। उम्मीद है कि वह (विराट) प्रैक्टिस कर रहे होंगे। वह फॉर्म में वापसी के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे होंगे। जिस तरह से इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जा रहा है, आप केवल प्रैक्टिस के दम पर ही वापसी कर सकते हैं।’
’30-40 रन बनाने वाले भी टीम में बने रहे’

’30-40 रन बनाने वाले भी टीम में बने रहे’
पूर्व विश्व विजेता कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने हाल में विराट कोहली को टीम से बाहर करने की सलाह दी थी। इसके बाद कई ने उनका समर्थन किया तो कुछ विरोध में खड़े नजर आए। अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने कहा है कि वह कई ऐसे खिलाड़ियों को जानती हैं जिन्होंने 30-40 रन बनाकर भी टीम में अपनी जगह बरकरार रखी। अंजुम चोपड़ा ने कहा कि,
‘मैंने ऐसे कई क्रिकेटर देखे हैं, जो 30-40 रन बनाकर भी काफी साल तक भारतीय टीम में बने रहे। उनके (विराट) बल्ले से हालांकि 30-40 रन इसलिए कम लगते हैं क्योंकि उन्होंने अपने लिए बहुत हाई स्टैंडर्ड सेट किए हैं। मुझे यकीन है कि विराट फिर से ढेर सारे रन बनाकर वापसी करेंगे।’
खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली

खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली
विराट कोहली का हालिया फॉर्म बहुत ही खराब रहा है। कोहली एजबेस्टन के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में केवल 11 और 20 के स्कोर बना सके और टी20 में भी अपने खराब प्रदर्शन को जारी रखा, जहां वह दो पारियों में केवल 12 रन बना सके।
इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी रन बनाने में विफल साबित हुए। उन्होंने 17 और 16 रन बनाए। कोहली ने आईपीएल 2022 के 16 मैचों में 22.73 के औसत और 115.98 के सब-पैरा स्ट्राइक रेट से केवल 341 रन बना सके। वह टूर्नामेंट में केवल दो अर्धशतक ही बना सके।
Tags: अंजुम चोपड़ा, टीम इंडिया, विराट कोहली,