एंड्रयू साइमंड्स के मौत के वक़्त उनके कुत्ते भी थे साथ, अनहोनी के बाद नहीं छोड़ रहे थे साइमंड्स का साथ

By Akash Ranjan On May 16th, 2022
एंड्रयू साइमंड्स के मौत के वक़्त उनके कुत्ते भी थे साथ, अनहोनी के बाद नहीं छोड़ रहे थे साइमंड्स का साथ

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) बीते हफ्ते शनिवार (15 मई) को एक कार दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए। इस खबर की पुष्टि होने के बाद से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर उठ गई है। इसके बाद पुलिस इस दर्दनाक घटना की तफ्तीश में जुट हुई है। वहीं घटना के बाद एक ऐसी ख़बर सामने आ रही है जिससे यह साबित होता है कि इंसान और जानवर खासकर (डॉग) के बीच एक कमाल की बाउंडिंग होती है। जिसे दोनों हमेशा पूरी ईमानदारी और लगन से निभाते हैं।

कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे एंड्रयू साइमंड्स के कुत्ते, शव छोड़ने से किया इनकार

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के टाउन्सविले इलाके में एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की कार सड़क से टकराने से 46 वर्षीय ऑलराउंडर की मौके पर ही मौत हो गई। जिस कार दुर्घटना में एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) का निधन हुआ, उस दुर्घटना के वक़्त उनके दो कुत्ते भी उन्हीं के साथ थे। लेकिन, इस भयावह एक्सीडेंट में दोनों डॉग बच गए। इसके बाद जब बीच सड़क पर पलटी कार को देख लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनमें से एक डॉग मृत पड़े अपनी मालिक की बॉडी को अकेला छोड़ने के लिए राज़ी नहीं था और लगातार वो साइमंड्स की रक्षा करने की कोशिश कर रहा था।

इस पूरी घटना का खुलासा हादसे के दौरान मौजूद एक चश्मदीद गवाह ने किया है। उन्होंने कहा,

‘जब हम वहां पहुंचे तो हमें एक कार उलटी पड़ी दिखाई दी उस कार में एक शख्स था। कार में दो डॉग्स भी थे जिनमें से एक बहुत गंभीर था। वह एंड्रयू साइमंड्स को बिल्कुल भी छोड़ना नहीं चाहता था। जब-जब हम उसे ले जाने या उसके पास जाने की कोशिश करते हैं, तो वो हम पर गुर्रा रहा था।’

साइमंड्स को आई थी गंभीर चोटें

पुलिस ने बताया कि हादसा एलिस रिवर ब्रिज के पास हुआ था। कार में साइमंड्स अकेले थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके अलावा दुर्घटना के दौरान समय पर पहुंची एक महिला विटनेस ने यह भी खुलासा किया उनके पार्टनर ने एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) को बचाने की पूरी कोशिश भी की थी। लेकिन, उनके पल्स बिल्कुल भी नहीं चल रहे थे। उन्होंने कहा कि,

‘मेरे पार्टनर ने उन्हें कार से निकालने का प्रयास किया। लेकिन, वह बेहोश थे और किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं थी और उनके पल्स भी नहीं चल रहे थे।’

इस साल ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ियों ने दुनिया को कहा अलविदा

ये साल ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत के लिए काफी दुखभरा रहा है। इस साल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रॉड मार्श और शेन वाॅर्न का भी निधन हुआ था। शेन वॉर्न की थाईलैंड में फार्म हाउस पर हार्टअटैक से मौत हो गई थी। वहीं अब एंड्रयू साइमंड्स की सड़क हादसा में मौत हो गई है।

Tags: एंड्रयू साइमंड्स, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर,