IPL 2023: Andre Russell ने 35 की उम्र में किया ऐसा कारनामा, पोलार्ड और गेल के क्लब में हुए शामिल

By Sameeksha dixit On May 5th, 2023
Andre Russell

Andre Russell: कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इन दिनों कुछ ख़ास देखने को नहीं मिल रहा है. बता दें की, अब कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार प्लेयर आंद्रे रसेल के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है. वैसे आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आइए बताते हैं की, रसल ने कौन सा कारनामा किया है.

Andre Russell के बारे ये हुआ खुलासा,फैंस भी सुनकर हो गए हैरान

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार प्लेयर आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. बता दें की, स्टार प्लेयर आंद्रे (Andre Russell) ने 2 छक्के इस मैच में जड़े थे. इसी के बीच अब उनके 2 छक्के मिलाकर 600 टी20 छक्के पूरे कर लिए हैं. उनके नाम अब ये और उपलब्धि जुड़ गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, आंद्रे रसेल (Andre Russell) ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये उपलब्धि सिर्फ क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड ने हासिल की थी. वैसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में  रसेल ने कुल 24 रन बनाए हैं.

क्रिस गेल ने मारे हैं इतने छक्के, पोलार्ड भी हैं इस लिस्ट में शामिल

बता दें की, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ की बात करे तो क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 1056 छक्के मारे हैं और क्रिस गेल ऐसा करने वाले पहले नंबर के बल्लेबाज़ हैं. वहीं अगर दूसरे नंबर की बात करे तो कीरोन पोलार्ड हैं इन्होने 812 छक्के मारे हैं.

ये हैं सबसे ज्यादा टी20 में छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी

1.क्रिस गेल- 1056 छक्के
2.कीरोन पोलार्ड- 812 छक्के
3.आंद्रे रसेल- 600 छक्के
4.ब्रेंडन मैक्कुलम- 485 छक्के
5.कोलिन मुनरो- 480 छक्के
6. रोहित शर्मा- 472 छक्के

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी के इस खास लिस्ट में ऋद्धिमान साहा हुए शामिल, आईपीएल 2023 में रच दिया एक नया इतिहास

Tags: आंद्रे रसल, कायरन पोलार्ड, कोलकाता नाइट राइडर्स, क्रिस गेल,