AFG vs SL: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया! ठोका सेमीफइनल का दावा, हसरंगा- धनंजय डी सिल्वा ने पलटा मैच

By Akash Ranjan On November 1st, 2022
AFG vs SL : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया! ठोका सेमीफइनल का दावा, हसरंगा- धनंजय डी सिल्वा ने पलटा मैच

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) का 32वां मुकाबला आज यानी मंगलवार (एक नवंबर) को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाये। जिस वजह से श्रीलंका ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया है।

अफगानिस्तान की पारी, 20 ओवर में 144/8

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की, जिसे सलामी जोड़ी ने सही साबित किया। दोनों रहमानुल्लाह गुरबाज़ और उस्मान गनी ने मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाई और पॉवरप्ले खत्म होने तक बिना विकेट गवाए 42 रन बनाए। पॉवरप्ले खत्म होते ही पहली गेंद पर अफगानिस्तान को पहला झटका लगा। लाहिरू कुमार ने पॉवरप्ले खत्म होने के बाद 7वां ओवर डाला, पहली गेंद पर उन्होंने रहमनतुल्लाह गुरबाज को आउट किया।

अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 28, उस्मान गनी ने 27 और इब्राहिम जादरान ने 22 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 18, कप्तान मोहम्मद नबी ने 13 और गुलबदीन नायब ने 12 रनों का योगदान दिया। राशिद खान और मुजीब उर रहमान एक रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह ओमरजई तीन रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। लहिरू कुमारा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। कसुन रजीता और धनंजय डी सिल्वा को एक-एक सफलता मिली।

श्रीलंका की पारी, 18.3 ओवर में 148-4

145 रनो का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत बेहद ख़राब रही। अफगानिस्तान को पहली सफलता दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिली। मुजीब उर रहमान ने पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया। निसांका 10 गेंद पर 10 रन ही बना सके। श्रीलंका ने पांच ओवर में एक विकेट पर 23 रन बनाये। श्रीलंका को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुसल को गुरबाज के हाथों कैच करा दिया।

कुसल मेंडिस ने 27 गेंद पर 25 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया। अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। राशिद खान ने चरित असालंका को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। असालंका 18 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया।

AFG vs SL : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

अफगानिस्तान: रहमानुल्ला गुरबाज (डब्ल्यू), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (सी), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूक।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा।

Tags: अफगानिस्तान और श्रीलंका, टी20 वर्ल्ड कप,
Exit mobile version