ABU DHABI T-10: 23 नवंबर से दिखेगा अबू धाबी टी-10 लीग का जलवा, दुनियाभर के क्रिकेटर्स आएंगे नजर

By Twinkle Chaturvedi On June 17th, 2022
ABU DHABI T-10: 23 नवंबर से दिखेगा अबू धाबी टी-10 लीग का जलवा, दुनियाभर के क्रिकेटर्स आएंगे नजर

अबू धाबी टी-10 (ABU DHABI T-10) लीग का छठा सीजन जल्द ही दर्शकों से रूबरू होने के लिए तैयार हैं। इस साल के सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। इस साल अबू धाबी टी-10 लीग 23 नवंबर से जायद क्रिकेट स्टेडियम (JAYAD CRICKET STADIUM) में शुरू होने वाली हैं। इस टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में 6 टीमें- डेक्कन ग्लैडिएटर्स (DECCAN GLADIATORS) , दिल्ली बुल्स (DELHI BULLS), चेन्नई ब्रेव्स (CHENNAI BRAVES), बांग्ला टाइगर्स (BENGAL TIGERS), नॉर्दर्न वॉरियर्स (NORTHERN WARRIORS) और टीम अबू धाबी (TEAM ABU DHABI) इस सीजन का हिस्सा हैं।

 अबू धाबी खेल परिषद के सचिव ने जाहिर की खुशी

T10 League

क्रिकेट फैंस पिछले साल के सफल सीजन के बाद लीग की पुनः वापसी का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अबू धाबी खेल परिषद के सचिव महामारिम आरिफ अल अवानी ने अबू धाबी स्पोर्ट्स काऊंसिल से बात करते हुए लीग के पुनः शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा-

“अबू धाबी T10 के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, हमने अबू धाबी को एक प्रमुख खेल वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित किया है और क्रिकेट की सबसे मनोरंजक प्रतियोगिताओं में से एक, निर्माण और मेजबान दोनों के लिए शहर की क्षमता का लगातार प्रदर्शन किया है, यह अबू धाबी सरकार के एक महत्वपूर्ण रणनीतिक उद्देश्य की सफलता का प्रमाण है। “

अबू धाबी टी-10 में इन 6 टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

T10 League

अबू धाबी टी-10 लीग का छठा सीजन 23 नवंबर से 4 दिसंबर तक अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, आयोजकों ने गुरुवार को घोषणा कर इस बात की जानकारी दी हैं। लीग के इस सीज़न में 6 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिलेगा।

मौजूदा चैंपियन डेक्कन ग्लैडिएटर्स, दिल्ली बुल्स, चेन्नई ब्रेव्स, बांग्ला टाइगर्स, नॉर्दर्न वॉरियर्स और टीम अबू धाबी ट्रॉफी पाने के लिए पूरी मेहनत करते दिखेंगे। 2021 की चैंपियन टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स में वहाब रियाज और स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल डेक्कन ग्लैडिएटर्स शामिल थे।

Tags: अबू धाबी टी-10, आंद्रे रसल, डेक्कन ग्लैंडिएटर्स, फाफ डु प्लेसिस,