IPL 2022, CSK vs SRH: मैन ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा ने इन्हें दिया अपनी सफलता का राज, बल्लेबाजी पर खुलकर बोले

आईपीएल 2022(IPL 2022) का 17 वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान केन विलयमसन ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 154 रन बनाए. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 18वें ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया. 75 रन की शानदार पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को मैं ऑफ द मैच चुना गया. नीचे जानिए अभिषेक शर्मा ने टीम की जीत के बारे में क्या कहा …..
अभिषेक शर्मा ने मैन ऑफ द मैच के बाद क्या कहा ?

आज के मैच में शानदार पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मैन ऑफ द मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया कुछ यूं दी…..
“आज का मैच टीम के लिए और खास तौर से मेरे लिए एक सुखद मैच था. मैं सनराइजर्स की टीम से जुड़कर खुद को भाग्यशाली समझता हूँ. टीम से मुझे हमेशा सपोर्ट मिला है. आज के मैच में हमारी शुरुआत अच्छी रही. मेरा कोशिश थी कि मैं टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बानाऊँ. मेरे टीम के साथी खिलाड़ी चाहते थे कि मैं नेचुरली बैटिंग करूँ और अच्छे शॉट्स खेलूँ. मैं बॉलिंग में भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने की कोशिश करूंगा. अगर टीम को बॉलिंग की जरूरत हुई तो मैं अवश्य करूंगा और इसके लिए पूरी तरह तैयार हूँ.”
अभिषेक शर्मा ने बनाए 75 रन, सनराइजर्स को मिली पहली जीत

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही. इसके दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दी. 89 रन के स्कोर पर विलियमसन के रूप में पहला विकेट गिरा. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) आज शानदार लय में नजर आए. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 50 गेंदों में 75 रन की पारी खेली और इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.
Tags: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, सनराइजर्स हैदराबाद,