AUS vs NZ: शर्मनाक हार के बाद ऐरॉन फिंच ने इन 3 खिलाड़ियों को जमकर लगाई लताड़, ठहराया टीम के हाल का जिम्मेदार

AUS vs NZ: न्यूजीलैंड से 89 रनों की हार के बाद ऐरॉन फिंच का ठनका माथा, इन 3 खिलाड़ियों को जमकर लगाई लताड़

ऐरॉन फिंचः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 22 अक्टूबर का पहला मुकाबला मेजबान आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के बीच एसीजी (SCG) (सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड) में दोपहर 12ः30 बजे से खेला जा रहा था। आस्ट्रेलिया के कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करे का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) के शानदार बल्लेबाजी के चलते 20 ओवर में 200 रनों पर पारी घोषित की थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम बुरी तरह पिट गई वह 111 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी और उन्हें अपने ही मैदान में 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में आस्ट्रेलिया की यह सबसे बड़ी हार हैं, साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में यह किसी टीम द्वारा टी20 वर्ल्ड कप में रनों के मामले से सबसे बड़ी जीत हैं। इस हार के बाद आस्ट्रेलिया के कप्तान ऐरॉन फिंच का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

हमें शुरूआती विकेट नहीं मिले- ऐरॉन फिंच

आस्ट्रेलियाई टीम आज बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही पूरी तरह फ्लॉप रही हैं। गेंदबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड ने 7 विकेट हाथ में रखते हुए 20 ओवरो में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। आज ऐरॉन फिंच द्वारा फ्लॉप कप्तानी भी देखने को मिली।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन (FINN ALLEN) और डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) ने आस्ट्रेलिया की हालत पस्त कर दी। न्यूजीलैंड से हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) ने कहा-

“उन्होंने निश्चित रूप से किया (न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों पर), उन्होंने पहले 4 ओवरों में टोन सेट किया और हम उबर नहीं पाए। एक बड़ी शुरुआत की जरूरत थी, ऐसा नहीं हुआ और हम पूरी तरह से आउट हो गए। वह (फिन पर) एक उड़ान भरने के लिए उतर गया, हमें शुरुआती विकेटों की जरूरत थी जो नहीं हुआ।”

हमने बहुत सारे विकेट खो दिए- ऐरॉन फिंच

आस्ट्रेलियाई टीम आज 200 रनों  के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी जो कि आसान काम बिल्कुल भी नहीं था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने विकेट खोने शुरू कर दिए। डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर आईट हो गए, कप्तान ऐरॉन फिंच भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटते चलें। हार के बाद आगे बात करते हुए फिंच ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए कहा-

“जब हमने पीछा किया, तो हमने बहुत सारे विकेट खो दिए, हम नेट रन-रेट के खराब हिट के साथ काफी अच्छे नहीं थे। हम अगले श्रीलंका से खेलते हैं, चार गेम बाकी हैं, सब कुछ जीतने की जरूरत है और हमारे पक्ष में कुछ भाग्य है।”