इस भारतीय खिलाड़ी का बेहतरीन प्रदर्शन देख खुद को रोक नहीं पाए Aakash Chopra, कहा- ‘यह खिलाड़ी वनडे क्रिकेट का बनता जा रहा है जांयट’

By Satyodaya On July 27th, 2022
इस भारतीय खिलाड़ी का बेहतरीन प्रदर्शन देख खुद को रोक नहीं पाए Aakash Chopra कहा, 'यह खिलाड़ी वनडे क्रिकेट का बनता जा रहा है जांयट'

दरअसल भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है जहां पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही थी जिसका पहला मैच 22 जुलाई को खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 3 रनों से हरा दिया था वही दूसरा मैच 24 जुलाई को खेला गया। जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराकर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है।

इस दौरान भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर ने वनडे सीरीज के दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया है। इनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व खिलाड़ी ने बहुत बड़ा बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है।

Aakash Chopra ने श्रेयस अय्यर के लिए कही यह बात

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी श्रेयस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अर्धशतक लगाकर इस मैच के हीरो बन गए हैं। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने श्रेयस अय्यर को लेकर बहुत बड़ा बयान जारी किया है आकाश चोपड़ा ने कहा है, “कि वनडे फॉर्मेट के जायंट खिलाड़ी बनते जा रहे हैं।

उन्होंने अभी तक केवल 29 ही वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 11 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। इस फॉर्मेट में वे 1 गन प्लेयर हैं। वनडे क्रिकेट में उनका बोलबाला है।”इस दौरान पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। श्रेयस अय्यर ने वन डे के दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया है।

दोनों मैचों में जड़ दिए हैं अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने वनडे सीरीज के दोनों मैच में अर्धशतक लगाया है । इस दौरान सुरेश है यह ने शानदार प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया है श्रेयस अय्यर ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 71 गेंदों पर 63 रन बनाकर शानदार अर्धशतक जड़ा है। इस दौरान श्रेयस अय्यर के साथ-साथ अक्षर पटेल ने भी बेहद अच्छी पारी खेलकर मैच जिताने में बड़ी भूमिका निभाई है। श्रेयस अय्यर ने यह अर्धशतक बहुत ही मुश्किल घड़ी में लगाया था।

Read More-Mithali Raj संन्यास लेने के बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में मारेगी एंट्री, BCCI के सामने रखी ये शर्त

Tags: आकाश चोपड़ा, वेस्टइंडीज, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version