9 साल बाद इस टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे Virat Kohli, वनडे सीरीज में खेलेंगे शतकीय की पारी

By Satyodaya On July 20th, 2022
9 साल बाद इस टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे Virat Kohli, वनडे सीरीज में खेलेंगे शतकीय की पारी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अभी हाल ही में इंग्लैंड और भारत के खिलाफ t20 वनडे सीरीज का मुकाबला हुआ था जिसमें विराट कोहली बेहद खराब फॉर्म में चल रहे थे। इसी बीच उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। इसी बीच बीसीसीआई के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि विराट कोहली अब जल्दी वनडे सीरीज खेलने वाले हैं यह वनडे सीरीज 9 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।

उन्होंने बताया कि 1 महीने ब्रेक लेने के बाद धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली फिर से अपनी दमदार फॉर्म में लौटने वाले हैं।

9 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से अपनी उसी लय में वापस आने वाले हैं। विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे थे उनके बल्ले से बेहद ही खराब रन निकल रहे थे। विराट कोहली 9 साल बाद इस टीम के खिलाफ अपनी खोई हुई फॉर्म वापस आने जा रहे हैं।

विराट कोहली ने जिंबाब्वे के खिलाफ आखिरी बार 2015 के विश्व कप में खेला था। जिम्बाब्वे को 2013 में विराट कोहली ने जमकर लताड़ा था। एक बार फिर से विराट कोहली जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते नजर आने वाले हैं इस बात की पुष्टि खुद बीसीसीआई के अधिकारी ने की है।

अगस्त में धुआंधार बैटिंग करते नजर आएंगे विराट कोहली!

आपको बता दें भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली है वेस्टइंडीज के दौरे के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के खिलाफ खेलती नजर आएगी। अगस्त में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेली जानी है। जिसमें विराट कोहली प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है कि उम्मीद है कि,” ब्रेक उन्हें मानसिक रूप से फिर से जीवंत करने और अपनी फॉर्म वापस पाने की अनुमति देगा लेकिन बिना किसी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट या मुश्किल होगा और इसलिए हम चाहते हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले।

यह उनका फेवरेट प्रारूप है और इससे उन्हें होने वाले एशिया कप में भी काफी सहूलियत होने वाली है। हम चयन के करीब अंतिम निर्णय लेंगे।”आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त को पहला वनडे मैच खेलने जाना है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज हरारे मैदान में खेली जाएगी। वहीं दूसरा वनडे मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें-Suryakumar Yadav की पर्सनल लाइफ है बहुत ही ज्यादा रोमांटिक, जानिए कैसी थी उनकी लव स्टोरी

Tags: जिम्बाब्वे, बीसीसीआई, विराट कोहली,
Exit mobile version