Team India के इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी एशिया कप 2022, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग

By Satyodaya On August 10th, 2022
Team India के इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों का हो सकता है आखरी एशिया कप 2022, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग

इन दिनों टीम इंडिया (Team India ) एशिया कप 2022 को लेकर जोरों से तैयारियां कर रही है। एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त को होनी है। एशिया कप में टीम इंडिया के एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। एशिया कप के लिए टीम इंडिया ने 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों का मौका दिया गया है। अबकी बार एशिया कप की मेजबानी यूएई कर रहा है।

वही आपको बता दें अगले साल 2023 में भी एशिया कप खेला जाएगा। लेकिन एशिया कप 2022 भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के लिए आखिरी एशिया कप होने वाला है। एशिया कप के बाद भारतीय टीम के 5 दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नहीं नजर आएंगे। आइए देखते हैं इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट…

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक को एशिया कप में काफी लंबे समय के साथ वापसी दी गई है। दिनेश कार्तिक आईपीएल 2022 में खेलते नजर आए थे। उन्हें टीम में बतौर फिनिशर मौका दिया गया है। लेकिन दिनेश कार्तिक का एशिया कप 2022 आखिरी एशिया कप होने वाला है। क्योंकि अगले साल 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और टी-20 के अलावा दिनेश कार्तिक को वनडे में खेलने का मौका नहीं दिया गया है। जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन्हें मौका नहीं मिल सकता है।

विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली टीम इंडिया के एक मजबूत कड़ी है। हालांकि भले ही विराट कोहली का बल्ला कुछ समय से शांत हो लेकिन पिछले मैचों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगर विराट कोहली ने एशिया कप में भी खराब प्रदर्शन किया तो उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 में खेले जाने वाले एशिया कप में ने मौका नहीं दिया जा सकता है।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे लेकिन वेस्टइंडीज के दौरे पर इन्हें वापस मौका दिया गया है। वही इन्हे एशिया कप में भी मौका दिया गया है। आपकों बता दे टीम इंडिया के पास रविचंद्रन अश्विन की जगह पर अक्षर पटेल, बिश्नोई, यूज़वेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिसके चलते आने वाले वनडे एशिया कप में मौका नहीं दिया जा सकता है।

आवेश खान ने अभी हाल ही में टीम इंडिया में जगह पाई है। आवेश खान जुलाई 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। इन्होंने t20 सीरीज के अलावा वनडे मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन अगले साल एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा जिसके चलते इन्हें मुश्किल ही मौका दिया जाए।

भुवनेश्वर कुमार

भुनेश्वर कुमार t20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं विंडीज के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। लेकिन वनडे क्रिकेट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन नहीं किया जिसके चलते उन्हें एशिया कप 2023 में खेल पाना बहुत मुश्किल लग रहा है। क्योंकि एशिया कप 2023 में भुवनेश्वर कुमार की जगह पर टीम के पास जसप्रीत बुमराह शम्मी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं उन्हें मौका दिया जा सकता है।

Read More-ASIA CUP 2022: शानदार फॉर्म में रहने के बावजूद भी अक्षर पटेल को नहीं मिली एशिया कप के 15 सदस्यीय टीम में जगह, अब यह काम कर खुद बनाएंगे अपना रास्ता

Tags: आवेश खान, टीम इंडिया, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली,
Exit mobile version