भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आज विश्व में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज विश्व के महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा को इस समय भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी गई है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में भारतीय टीम के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ साल 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे।
1. इशांत शर्मा

इशांत शर्मा आज भारतीय टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। इशांत शर्मा ने भारतीय टीम की तरफ से 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ तेज गेंदबाज इशांत शर्मा साल 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आए थे।
2. पीयूष चावला

भारतीय टीम के पूर्व खतरनाक स्पिनर पीयूष चावला ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लेकिन आपको बता दें कि पीयूष चावला ने साल 2006 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलते हुए दिखाई दिए थे।
3. शाहबाज नदीम

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के 7 साल 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में पूर्व खतरनाक स्पिनर शाहबाज नदीम भारतीय टीम का हिस्सा थे। आपको बता दें कि शाहबाज नदीम इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं,
4. रविंद्र जडेजा

इस लिस्ट में भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी आता है। जडेजा ने भी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के 7 साल 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था।
5. चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा भारतीय क्रिकेट टीम के एक मशहूर खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने साल 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा के साथ खेला था।
