भारतीय टीम के इन 5 खिलाड़ियो का विदेशी में हुआ था जन्म, एक खिलाड़ी तो फैंस की मांग पर मारता था छ्क्के

By Satyodaya Media On April 28th, 2022
भारतीय टीम के इन 5 खिलाड़ियो का विदेशी में हुआ था जन्म, एक खिलाड़ी तो फैंस की मांग पर मारता था छ्क्के

भारत में क्रिकेट का जूनून सबके सर चढ़ कर बोलता है। यहाँ पर हर तीसरा युवा क्रिकेटर बनने का ख्वाब देखता है। लेकिन टीम में मात्र 11 खिलाड़ियों के लिए ही जगह होती है। जबकि भारत देश में कुल आबादी 135 करोड़ लोगो की है। जिसके कारण सबको मौका नहीं मिल सकता है। भारतीय टीम के लिए 6 ऐसे क्रिकेटर भी क्रिकेट खेल चुके हैं जो भारत में नहीं जन्मे हैं। मगर इन सारे क्रिकेटरों ने भारत का नाम काफी रोशन किया है।इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक सितारे शामिल हैं। ऐसे में जानते हैं उन छह खिलाड़ियों के बारे में जो भारत में नहीं जन्मे हैं। फिर भी उन्हें भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिला है।

 5 भारतीय टीम के क्रिकेटर जो विदेश में हुए थे पैदा !

1-रॉबिन सिंह

रोबिन सिंह (Robin Singh) अपने जमाने के जाने-माने ऑलराउंडर खिलाड़ी रह चुके हैं। यह भारतीय खिलाड़ी त्रिनिडाड की प्रिंसटाउन में जन्मा था। ये खिलाड़ी अगर चाहता तो वेस्टइंडीज की तरफ से आसानी से क्रिकेट खेल सकता था। मगर उन्होंने भारत आकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और यहां की राष्ट्रीय टीम में चुने गए।

ये खिलाड़ी बल्लेबाज ऑलराउंडर की भूमिका निभाता था। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी टेस्ट करियर में कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर सका। मगर एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 136 मुकाबले खेल कर 111 इनिंग्स में 2336 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक और एक शतक भी निकला है।

2-प्रबीर कुमार सेन

प्रबीर कुमार सेन (Prabir Kumar Sen)का जन्म 31 मई 1926 को बांग्लादेश में हुआ था। बांग्लादेश में जन्मी इस भारतीय खिलाड़ी ने भारत के लिए 1948 से 1952 तक क्रिकेट खेला था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 14 टेस्ट मुकाबले खेल कर 11.8 तर की औसत से 165 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 25 रन रहा है।

बल्लेबाज के अलावा प्रबीर कुमार सेन एक विकेटकीपर भी थे। उन्होंने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 कैच और 11 स्टंपिंग्स मिलाकर कुल 31 शिकार किए थे। इस भारतीय खिलाड़ी का 27 जनवरी 1970 को निधन हो गया था।

3- लाल सिंह

भारतीय क्रिकेटर लाल सिंह (Lal Singh)का जन्म 16 दिसंबर 1909 को मलेशिया के कुआलालम्पुर शहर में हुआ था। इस भारतीय टीम के खिलाड़ी ने भारत के लिए एक टेस्ट मुकाबला खेला है। इस दौरान उनके बल्ले से 22 की औसत से 44 रन निकले थे। यह मुकाबला उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध साल 1932 में खेला था। खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेट इतिहास का यह पहला टेस्ट मैच था। हालांकि भारतीय टीम को इस मुकाबले में 158 रनों के भारी अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था।

4-सलीम दुर्रानी


अफगानिस्तान के काबुल में जन्मी सलीम दुर्रानी (Saleem Durrani) भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेलने में सफल हुए थे। इस खिलाड़ी की परवरिश जामनगर में हुई थी। सलीम दुर्रानी ऐसे पहले इंडियन क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में भी महत्वपूर्ण रोल अदा किया है।
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म चरित्र में उन्होंने परवीन बॉबी के हीरो के रूप में काम किया था। सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए 1960 से 1973 तक क्रिकेट खेला है और इस दौरान उन्होंने 29 टेस्ट मुकाबलों में 25.04 की एवरेज से 1202 रन बनाए हैं और इसके अलावा उन्होंने 75 विकेट भी चटकाए थे।

जबकि सलीम दुर्रानी अपने करियर के दौरान 170 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेलने में भी सफल रहे हैं। उन्होंने इन मुकाबलों के दौरान 484 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि इन मुकाबलों के दौरान उन्होंने 33.37 की औसत से 8545 रन भी बनाए थे। इस खिलाड़ी के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 14 शतक भी दर्ज है।

5-अशोक गंडोत्रा

ब्राजील में जन्मे अशोक गंडोत्रा (Ashok Gandotra) भी भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। इस भारतीय क्रिकेटर का जन्म ब्राजील में सन 1948 में हुआ था। अपने जन्म के बाद यह खिलाड़ी भारत आकर बस गया और यहीं पर उन्होंने बंगाल और दिल्ली के लिए कुल 54 फर्स्ट क्लास मैच खेले। उन्होंने साल 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेला। हालांकि ब्राजील में जन्मा यह भारतीय क्रिकेटर टीम के लिए महज दो टेस्ट की खेल सका था। इस दौरान उन्होंने 54 रन बनाए थे।

Tags: प्रबीर कुमार सेन, भारतीय क्रिकेट टीम, रोबिन सिंह,
Exit mobile version