5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें अदाकाराओं ने किया क्लीन बोल्ड, इन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस को चुना अपना जीवनसाथी

By Satyodaya Media On June 17th, 2022
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें अदाकाराओं ने किया क्लीन बोल्ड, इन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस को चुना अपना जीवनसाथी

Cricket and Bollywood -भारत में क्रिकेट और सिनेमा दोनों को लोग बेहद पसंद करते हैं।दोनों क्षेत्रों में एक चीज मुख्य है नाम और पैसा। दोनों के आपसी संबंध की बात करे तो क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत ही पुराना और गहरा है। आपको बता दें कि ऐसे कई क्रिकेटरर्स मौजूद हैं, जिनका नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. इससे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इससे नहीं बच पाए हैं। आज हम आपको ऐसे 5 भारतीय क्रिकेटर के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ शादी किया है। आइये नजर डालते हैं ऐसे कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों पर !

इन खिलाड़ियों को बॉलीवुड में मिली उनके सपनो की रानी !

जहीर खान और सागरिका घाटगे

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान (Zahir Khan) ने साल 2017 में 24 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे (Sagrika) के साथ शादी की थी. इन दोनों को पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था. सागरिका की पहली फिल्म साल 2007 में आई फिल्म ‘चक दे इंडिया’ थी जिसमें उन्होंने शानदार अभिनय किया था. आज भी उन्हें चक दे गर्ल के नाम से जाना जाता है. वहीं, जहीर खान ने लंबे समय तक भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज रहे हैं. जहीर साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के अह्म सदस्य थे.

हरभजन सिंह और गीता बसरा

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)ने साल 2015 में 23 अक्टूबर को एक्ट्रेस गीता बसरा(Geeta Basara) के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. शादी से पहले ये दोनों एक अच्छे दोस्त थे. धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया था. इन दोनों को एक बेटा भी है. गीता के फिल्मी करियर की बात करे तो गीता ने साल 2006 में आई फिल्म दिल में इमरान हाशमी के साथ काम किया था. इसके अलावा गीता ज्यादातर पंजाबी फिल्मों में ही काम किया है. वहीं, हरभजन सिंह की बात करे तो वह फिलहाल इस समय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर

क्रिकेटर मंसूर अली खान(Mansur Ali Khan) और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की लव स्टोरी काफी फेमस रही है. शर्मिला टैगोर अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी. उस समय उनके लाखों चाहने वाले हुआ करते थे. इसमें से एक मंसूर अली खान पटौदी भी शामिल थे. आपको बता दें कि शर्मिला ने मंसूर अली पटौदी के सामने शादी से पहले हैट्रीक छक्के मारने की शर्त रख दी थी. जिसे पटौदी ने स्वीकार करते हुए अगले ही मैच में 3 बालों पर 3 छक्के जड़ दिए. इसके बाद दोनों ने साल 1969 में 27 दिसंबर को हमेशा के लिए एक हो गए.

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन(Md Azaharuddin) ने साल 1996 में अपने समय की फेमस अभिनेत्री संगीता बिजलानी (Sangita bijlani) के साथ शादी की थी.इन दोनों की मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग करने के दौरान हुई थी. फिर ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए और धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.हालांकि अब इन दोनो का तलाक हो चुका है। अजहरुद्दीन भारत के बेहतरीन बल्लेबाज थे. उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच के बाद लगातार 3 शतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया था.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा(Anushka sharam) की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही. इन दोनों की भी मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. जिसके बाद ये दोनों को कई जगहों पर एक-साथ देखा गया. साल 2017 में 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे. इन दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है.

Tags: ज़हीर खान, मोहम्मद अजहरूद्दीन, विराट कोहली, हरभजन सिंह,
Exit mobile version