संन्यास लेने पर भारत के इन 5 महान खिलाड़ियों को नहीं मिला फेयरवेल, ऐसे ही कहा क्रिकेट को अलविदा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर क्रिकेटर मैदान पर ताकत लगाकर खेलता है वह चाहता है कि उसका नाम इतिहास के पन्नों में लिखा जाए। वहीं हर क्रिकेटर यही चाहता है कि जब क्रिकेट से अलविदा करे तो उसकी विदाई मैदान से पूरे सम्मान के साथ हो लेकिन आज हमेशा आर्टिकल में कुछ ऐसे महान क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने जब क्रिकेट से अलविदा कहा तो उन्हें सम्मान के साथ मैदान से विदाई नहीं दी गई। आइए जानते हैं उन पांच दिग्गज क्रिकेटर (Players )के बारे में।
वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ली थी विनय सम्मान के साथ विदाई नहीं दी गई थी। अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 8586 रन बनाए और 23 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। अगर वनडे मैचों की बात करें तो इन्होंने 251 वनडे मैच खेले जिसमें जिसमे 8273 रन बनाए हैं जिसमें 15 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। वही इन्होंने 19 t20 मैच खेले जिसमें उन्होंने 394 रन बनाए हैं।
राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ ने 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया था जिसके बाद इन दिनों राहुल द्रविड़ बतौर कोच क्रिकेट में शामिल है। इन्हें भी मैच के सम्मान के साथ विदा नहीं किया गया था। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में टेस्ट मैच में 13,288 रन बनाए जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल है वनडे में इन्होंने 10,889 रन बनाए जिसमें 12 शतक शामिल हैं।
जहीर खान

जहीर खान
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने 2017 में क्रिकेट से संन्यास लिया था जहीर खान को विदाई मैच के साथ सम्मान नहीं दिया गया था जहीर खान ने अपने करियर में 92 टेस्ट मैच खेले जिसमें 311 विकेट चटकाए हैं 200 वनडे मैच खेले जिसमें 282 विकेट लिए हैं अगर t20 मैच की बात करें तो इन्होंने 17 मैच खेले हैं 17 विकेट भी चटकाए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं इन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था 2015 में इंटरनेशनल टी20 और वनडे मैचों से संन्यास ले लिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने कई खिताब अपने नाम भी किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड t20 2017 में जीता था। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का 2013 में खिताब जीत चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी को विदाई मैच के सम्मान के साथ विदा नहीं किया गया। वह इस सम्मान के हकदार थे।
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर
भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी गौतम गंभीर ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था इन्हें भी विदाई मैच का सम्मान नहीं दिया गया था। पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में t20 वर्ल्ड कप और श्रीलंका के खिलाफ 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के हीरो रहे थे। इन्होंने अपने करियर में 58 टेस्ट मैच खेले हैं गौतम गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल कि वह 97 रनों की यादगारी आज भी याद की जाती है। 2011 में गौतम गंभीर ने धमाल मचा दिया था।
Tags: गौतम गंभीर, ज़हीर खान, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग,