इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने की अपनी ही बहन से शादी, लिस्ट में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज़ भी शामिल

By Aditya tiwari On May 26th, 2022
इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने की अपनी ही बहन से शादी, लिस्ट में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज़ भी शामिल

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहा पर खिलाड़ी अपने फैन्स के लिए किसी भगवान से कम नही होते है ऐसे में फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी के खेल के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी रुचि दिखाते है. जिसमें उनकी रिलेशनशिप से लेकर उनकी शादी की सुर्खिया शामिल होती है. कई क्रिकेट खिलाड़ी तो इस लिए ज्यादा चर्चा में आये क्योंकि इन खिलाड़ियों की शादियां अनूठी हैं तो आज हम अपने इस लेख के जरिये उन 5 खिलाड़ियों पर नज़र डालेंगे जिनकी शादी ने काफी सुर्खिया बटोरी थी जिसका कारण था की उन्होंने अपनी ही चचेरी बहन से  शादी की थी.

1. वीरेंद्र सहवाग और आरती सहवाग

इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते है  करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG). जी हां सहवाग ने अपने दूर की कजिन से शादी की हुई है. वीरेंद्र सहवाग की पत्नी का नाम आरती अहलावत है. इनकी शादी 2004 में हुई थी.

बता दें की  सहवाग भी उन खिलाड़ियों में आते हैं जिन्होंने लव मैरिज की है. आपको बता दें की आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र करते हुए कहा था की वीरेन्द्र सहवाग उनके दूर के रिश्तेदार हैं. हालांकि, आरती वीरेंद्र सहवाग की दूर की बहन लगती हैं.

2. शाहिद अफरीदी और नादिया अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान  बूम-बूम शाहिद अफरीदी (SHAHID AFRIDI) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. अफरीदी अपने हरफनमौला खेल से पाकिस्तान को कई मैच जितवाए थे उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है.अफरीदी उन खिलाड़ियों में से हैं जो अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं.

बता दे की 20 साल की उम्र में शाहिद अफरीदी ने अपने सगे मामा की बेटी नादिया के साथ निकाह किया था जो पेशे से डॉक्टर भी हैं. शाहिद अफरीदी अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं उनकी 5 बेटियां हैं.

3. मुस्तफिजुर रहमान और सामिया परवीन

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों से खेल चुके बांग्लादेश क्रिकेट टीम  के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (MUSTIFUZAR REHMAN) भी इस लिस्ट में शामिल है जी हाँ  मुस्तफिजुर ने साल 2019 में निकाह कर लिया था। मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी चचेरी बहन सामिया परवीन शिमू से शादी की है. सामिया परवीन शिमू ढाका यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं

बता दें की  मुस्तफिजुर के भाई महफूजुर रहमान ने बताया कि न्यूजीलैंड हमले के बाद घर आकर मुस्ताफिजुर काफी दुखी थे इसीलिए हमने उसकी शादी कराने का निर्णय लिया. हम इस शादी के लिए सही समय की तलाश कर रहे थे और हमें लगा कि अब समय आ गया है जब इन दोनों को विवाह के बंधन में बंध जाना चाहिए. यह निकाह न्यूजीलैंड सदमे को दूर करने में मुस्तफिजुर की मदद करेगा

2.मोसाद्देक हुसैन और शर्मिन समीरा उषा

बंगलादेश क्रिकेट टीम के एक और युवा खिलाडी मोसाद्देक हुसैन भी अपनी चचेरी बहन से शादी करने वाले खिलाडियों की  लिस्ट में 2 नंबर पर है बता दें की  इस युवा खिलाड़ी के घरेलू रिकॉर्ड बेहतरीन रहा  हैं. विश्व कप की बात करें तो बांग्लादेश की टीम का सफर भले ही निराशाजनक रहा हो लेकिन युवा ने अपने प्रदर्शन से सभी को लुभाया  था.वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले बांग्लादेश के एकमात्र बल्लेबाज हैं.

साल 2012 में मात्र 16 साल की उम्र में मोसद्देक हुसैन ने अपनी चचेरी बहन शरमीन समीरा से शादी कर ली हालाकि साल 2018 में मोसाद्देक की पत्नी शर्मिन समीरा उषा ने क्रिकेटर पर दहेज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था.

1.सईद अनवर और लुबना अनवर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर (SAEED ANWAR) भी  लिस्ट के बाकी खिलाड़ियों की तरह अपनी  चचेरी बहन को दिल दे बैठे. जी हाँ साल  1996 में सईद ने अपनी चचेरी बहन लुबना के साथ शादी कर जिंदगी साथ बिताने का वादा लिया.जिसके बाद उनकी एक लड़की भी हुई हालाकि साल 2001 में लंबी बीमारी के बाद उनकी बेटी बिस्माह अनवर  का इंतकाल हो गया तब बिस्माह की उम्र करीब साढ़े तीन साल थी.

 

Tags: मुस्तफिजुर रहमान, मोसाद्देक हुसैन, वीरेंद्र सहवाग, शाहिद अफरीदी, सईद अनवर,
Exit mobile version