Team India के इन बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं सबसे तेज 5 शतक, दीपक हुड्डा भी हैं शामिल

By Satyodaya On July 27th, 2022
Team India के इन बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं सबसे तेज 5 शतक, दीपक हुड्डा भी हैं शामिल

भारतीय टीम (Team India) ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की t20 सीरीज को जीत लिया है। आपको बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया था। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। आज हम आपको इस आर्टिकल में भारतीय टीम के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट में 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाया था। रोहित शर्मा ने मात्र 37 गेंदों में ही शतक लगा दिया था।

केएल राहुल

आपको बता दें कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम आता है। केएल राहुल ने भारत की तरफ से 2016 में मात्र 46 गेंदों में शानदार शतक लगाया था। केएल राहुल ने यह शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।

केएल राहुल

आपको बता दें कि तीसरे नंबर पर भी सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीयों में केएल राहुल की शामिल हैं। केएल राहुल ने मात्र 53 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में अपने बल्ले से शतक लगाया था।

दीपक हुड्डा

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज दीपक हुड्डा भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। दीपक हुड्डा ने हाल ही में 55 गेंदों में आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

रोहित शर्मा

आपको बता दें कि रोहित शर्मा का नाम एक बार फिर पांचवे नंबर पर भी इस लिस्ट में आता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 56 गेंदों में शतक लगाया था। आपको बता दें कि यह शतक कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2018 में लगाया था।

Read More-Video: राहुल द्रविड़ ने पंत का शतक देख दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

Tags: केएल राहुल, दीपक हुड्डा, रोहित शर्मा,
Exit mobile version