4 ऐसे भारतीय खिलाड़ी जो विदेशी लीग में कमा सकते हैं ढेर सारा पैसा, इस दिग्गज का नाम भी है शामिल !

By Satyodaya Media On June 8th, 2022
4 ऐसे भारतीय खिलाड़ी जो विदेशी लीग में कमा सकते हैं ढेर सारा पैसा, इस दिग्गज का नाम भी है शामिल !

क्रिकेट के दुनिया में टी20 फॉर्मेट में कई लीग खेले जाते हैं। जहा विश्व के दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आते हैं। गौरतलब है की भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ अपने स्वदेशी लीग आईपीएल (IPL) में खेलने का ही मौका मिलता है। बीसीसीआई (BCCI) अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति नहीं देती है। हालांकि भारतीय खिलाड़ी भी विदेशी टी20 लीग में खेलने का मौका चाहते हैं। खासकर वो खिलाड़ी ऐसा मांग करते हैं।

जिन्हें लंबे समय से भारतीय टीम में भी खेलने का मौका नहीं मिल पाया हो जबकि उनका बीसीसीआई के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं होता है। ऐसे में अगर उन्हें विदेशी लीग खेलने का मौका मिलता है तो वो अच्छी कमाई कर पाएंगे। आज हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारें में बताएँगे। जो विदेशी लीग में खेलने के लिए एक मौके की तलाश में हैं। लिस्ट में ऐसे भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। जो टी20 फ़ॉर्मेट में बहुत ही बड़े दिग्गज हैं।

सुरेश रैना –


मिस्टर आईपीएल जैसे उपनामों से अपनी पहचान बनाने वाले सुरेश रैना (Suresh Raina) इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आते हैं। जिन्होंने पिछले कई सालों से टी20 फ़ॉर्मेट में खुद को बेहतर बल्लेबाज के रूप में साबित किया है। लेकिन आईपीएल के पन्द्रहवें सीजन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने इनमें अपनी रूचि नहीं दिखाई और मेगा ऑक्शन के दौरान ये अनसोल्ड ही रह गए थे।

हालांकि सुरेश रैना ने जिस अंदाज में आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का नजराना पेश किया है वह काबिलेतारीफ है। उसको देखकर कई विदेशी टी20 लीग की टीमें अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार हो जाएगी। इसके लिए वो रैना पर मोटी रकम भी खर्च कर सकती हैं। सुरेश रैना लिस्ट ए क्रिकेट माने जाते हैं। जिसके कारण कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। रैना के टीम में आने से उनकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ जाएगी।

अम्बाती रायडू –

लिस्ट में दूसरा नाम अम्बाती रायडू (Ambati Rayudu) का है। विश्व कप 2019 के दौरान जब अंबाती रायडू ने संन्यास का ऐलान किया था तब उस समय सभी को उम्मीद थी की रायडू जल्द ही विदेशी टी20 लीग में हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन उन्होंने जल्द ही अपना फैसला बदल लिया और भारतीय टीम के लिए और खेलने का फैसला किया। हालाँकि अंबाती रायडू को शायद ही दोबारा भारतीय टीम में मौका मिल पायेगा। हालाँकि वो आईपीएल 2022 में खेलते हुए नजर आये थे।

बता दें एक बार फिर रायडू ने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान ट्विटर के माध्यम से किया। लेकिन कुछ समय के बाद ट्वीट डिलीट कर दिया। इससे फैंस को यह उम्मीद थी की शायद रायडू विदेशी लीग में सिरकत कर सकते हैं। अंबाती रायडू भी बहुत अच्छे टी20 खिलाड़ी माने जाते हैं। आईपीएल में भी अंबाती रायडू लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ चुके हैं। ऐसे में विदेशी लीग इनपर अच्छा खाशा पैसा खर्च करने के लिए भी तैयार हो सकती है।

रॉबिन उथप्पा –

विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (Robin Uthappa) भी उन खिलड़ियों में शामिल हैं जिन पर विदेशी लीग अच्छी धनराशि खर्च करने को तैयार हो सकती है। रोबिन उथप्पा भारतीय टीम के लिए बहुत ज्यादा तो नहीं खेले लेकिन आईपीएल में उन्होंने अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। जहाँ पर कई टीमों के लिए वह दुरूप का इक्का साबित हुए हैं। रोबिन उथप्पा ने आईपीएल में पिछले कुछ सालों में कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

आईपीएल 2021 से वो चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आये हैं। रोबिन विकेटकीपर के रूप में भी बहुत उपयोगी हैं। जबकि वो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं। जिसके कारण विदेशी टी20 लीग में कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने का फैसला कर सकती है। जिसके कारण ये खिलाड़ी भी इन लीगों में खेलकर बड़ी रकम कमाते हुए नजर आ सकते हैं।

हरभजन सिंह –

ग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan singh) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। करियर के अंतिम दौर में वह टीम से बाहर चल रहे थें जिसके बाद उन्होंने साल 2021 में संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालाँकि उस साल वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आये थे। लेकिन पन्द्रवें सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया। बता दें हरभजन सिंह टी20 फ़ॉर्मेट में आज भी बहुत बड़े स्पिनर माने जाते हैं।

आज भी वो बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी पर परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं।यहाँ तक की भज्जी ने द हंड्रेड लीग में अपना नाम भी दिया था। भज्जी यदि विदेशी टी20 लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। तो उन्हें बहुत बड़ी कमाई होगी। वो किसी भी टी20 लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बिग बैश में भी टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने का फैसला कर सकती है।

Tags: अंबाती रायडू, आईपीएल 2022, सुरेश रैना, हरभजन सिंह,
Exit mobile version