4 खिलाड़ी जो लगातार 3 मैचों में जीरो पर लौट गए पवेलियन, इस भारतीय का नाम भी लिस्ट में शामिल

क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज और उनके प्रशंषकों का दिल तब टूट जाता है जब खिलाड़ी जीरो पर अपनी विकेट गवां बैठे। बिना खाता खोले आउट हो जाने के बाद बल्लेबाज का मनोबल भी टूट जाता है और साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी दबाव बढ़ने लगता है। कोई भी बल्लेबाज अपने करियर में जीरो पर आउट होना नहीं चाहता है, खिलाड़ी अक्सर इस शर्मनाक वाकये से बचने की कोशिश करता है। लेकिन क्रिकेट इतिहास में ऐसा कई बार है जब खिलाड़ी लगातर जीरो पर आउट हो रहा हो।
ये एक ऐसा रिकॉर्ड जिससे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम के साथ नहीं जोड़ना चाहेगा। आज इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ खिलाड़ी के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने लगातार तीन मैचों में अपना विकेट जीरो पर गवाया है। इस लिस्ट में कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के साथ एक भारतीय बल्लेबाज का नाम भी दर्ज है।
1. मोहम्मद हफीज
पाकिस्तान के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज (MD Hafeez) ने भी ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। वो भी लगातार 3 टी20 मैच में जीरो के स्कोर पर अपना विकेट गरवा चुके हैं। 2012 में पहले वो इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 2 मैच में जीरो के स्कोर पर आउट हुए। उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में भी जीरो पर आउट हुए थे। मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट मैच में 3652 रन बनाये हैं और साथ ही 53 विकेट भी अपने नाम किये हैं.
218 एकदिवसीय मैच में हफीज ने 6614 रन जोड़े और गेंद के साथ 139 विकेट अपने नाम किये हैं. टी20 मैच करे तो इन्होने 119 मुकाबले खेले हुए है। । हफीज ने टी20 फ़ॉर्मेट में 61 विकेट लिए और 2514 रन भी बनाये हैं. ये आकड़े बताते हैं की मोहम्मद हफीज किस स्तर के खिलाड़ी हैं. लेकिन उसके बाद भी वो लगातार 3 मैच में जीरो पर आउट हुए हैं। हालाँकि इसके बाद जल्द ही उन्होंने अपने फॉर्म में जबरदस्त वापसी किया।
2. ल्यूक रोंची
न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची (Luke ronchi) का नाम भी इस लिस्ट में दर्ज हैं। अपने करियर में रोंची भी लगातार 3 बार जीरो के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। खास बात ये है की उन्होंने अपने करियर के आखिरी 3 मैच में जीरो का स्कोर बनाया था। ल्यूक रोंची ने न्यूजीलैंड के लिए 4 टेस्ट मैच में 88 रन ही बनाये.
जबकि 85 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 23.68 के औसत से 1397 रन ही बनाये हैं. जबकि 33 टी20 मैच में रोंची ने 17.95 के औसत से 359 रन बनाये हैं. जबकि इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 140.23 का रहा है। रोंची ने फ़िलहाल कुछ सालों से विश्व भर के टी20 लीग में खेलने का फैसला किया है. पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान वो खेलते हुए नजर आते हैं। जहाँ पर उनका प्रदर्शन भी बहुत ही शानदार रहता है।
3. मोईन अली
इंग्लैंड टीम के स्पिन आलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) का नाम भी इस शर्मनाक लिस्ट में दर्ज है। हालाँकि आज के दौर में वो सफलतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। लेकिन 2015 में लगातार मोईन अली तीन बार अपना विकेट जीरो पर गवा दिया था । जिसमें से दो बार पाकिस्तान और तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। मोईन अली ने इंग्लैंड की टीम के लिए 64 टेस्ट मैच में 2914 रन बनाये और 195 विकेट हासिल किये.
112 एकदिवसीय मैच में मोईन ने 1877 रन बनाये और 87 विकेट हासिल किये. टी20 फ़ॉर्मेट में उन्होंने 49 मैच खेलते हुए 33 विकेट हासिल किये और 637 रन बनाये, अली ने अपने फॉर्म में काफी सुधार किया है। उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है। यह बतौर हरफनमौला खिलाड़ी निखार के सामने आये हैं।
4. वाशिंगटन सुन्दर
भारतीय टीम के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के नाम भी ये रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है, बता दें इनका क्रिकेट करियर कुछ खास सफल नहीं रहा है। इनका करियर काफी छोटा रहा है। लेकिन उसके बाद भी वाशिंगटन सुंदर अब तक 3 बार लगातार जीरो के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. वाशिंगटन सुंदर ने अब तक भारतीय टीम के लिए 4 एकदिवसीय मैच में 5 विकेट लिया है. जबकि उन्होंने 31 टी20 मैच में 7. 24 के औसत से 25 विकेट अपने नाम किये हैं. जबकि बल्ले से अब तक मात्र उन्होंने 47 रन ही बनाये हैं. जिसके लिए उन्होंने 16 गेंद ही खेली हैं.
Tags: मोहम्मद हफीज, वाशिंगटन सुंदर,