ASIA CUP 2022: इन 3 कारणों के चलते एशिया कप 2022 को नहीं जीत पाएगी भारत, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को जल्द ढूंढना होगा निवारण

By Twinkle Chaturvedi On August 5th, 2022
ASIA CUP 2022: इन 3 कारणों के चलते एशिया कप 2022 को नहीं जीत पाएगी भारत, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को जल्द ढूंढना होगा निवारण

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं।

भारत पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। लेकिन आज हम आपको तीन कारण बताने वाले हैं, जिसके चलते भारतीय टीम एशिया कप का खिताब को बरकरार नहीं रख पाएगी-

1. भारत की ओपनिंग जोड़ी बनी हुई हैं सम्सया

भारतीय टीम इस साल अपने ओपनिंग जोड़ी में काफी ज्यादा बदलाव करते हुए नजर आ रही हैं। एशिया कप 2022 इस साल टी20 प्रारूप में हो रहा हैं। जिसके चलते शिखर धवन (SHIKAHR DHAWAN) और रोहित (ROHIT SHARMA) की जोड़ी को चाहकर भी फैंस नहीं देख पाएंगे। केएल राहुल जो चोट के चलते इस वक्त बाहर हैं। उनके खेलने पर अभी भी संशय बना हुआ हैं।

भारतीय टीम ओपनिंग जोड़ी में अब तक रोहित के साथ ईशान किशन (ISHAN KISHAN), ऋषभ पंत (RISHABH PANT), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जैसे खिलाड़ियों को ओपनिंग के लिए भेज चुकी हैं।एशिया कप 2022 नजदीक हैं और अब तक भारत एक स्थाई ओपनिंग जोड़ी तलाश में लगी हुई हैं।

अगर केएल राहुल ठीक होते हैं तो टीम की परेशानी खत्म हो सकती हैं। लेकिन उनके खेलने को लेकर कोई भी बात बोलनी जल्दबाजी हो सकती हैं। एशिया कप 2022 के लिए भारत की सबसे बड़ी परेशानी ओपनिंग जोड़ी हैं। अगर ओपनिंग जोड़ी फेल हो जाती हैं तो टीम को काफी मुसिबतों का सामना करना पड़ता हैं।

2. बाएं हाथ के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी

भारतीय टीम की बाएं हाथ के गेंदबाजों के आगे कमजोरी किसी से छुपी नहीं हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले रोहित शर्मा इस पर बात करते हुए नजर आए थे। रोहित ने साथ में यह भी कहा था कि इस पर चिंता जाहिर करने की जरूरत नहीं हैं। लेकिन एशिया कप 2022 जैसे बड़े मंच पर यह सबसे बड़ा चिंता का विषय हैं।

इस मंच पर शाहीन अफरीदी, अकिला धनंजय जैसे तेज गेंदबाज भारत के लिए चुनौती खड़ी करते हुए नजर आएंगे। पाकिस्तान भारत की कमजोरी को देखते हुए तेज गेंदबाजों को टीम में मौका देगी। अगर भारतीय टीम इस कमजोरी का रास्ता एशिया कप से पहले नहीं तलाश कर पायी तो यह टीम के लिए मुसिबत बन सकती हैं।

3. केएल राहुल का लंबे समय से टीम का हिस्सा ना होना बन सकता हैं मुसिबत

केएल राहुल (KL RAHUL) आईपीएल 2022 के पूरे सीजन में शानदार नजर आए हैं। लेकिन आईपीएल के बाद साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले वो चोटिल होकर बाहर हो गए। राहुल फिर सर्जरी से भी गुजरे फिर ठीक होकर वो वापसी करते दिख रहे थे। राहुल वेस्टइंडीज दौरे के टी20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन वो कोरोना के चलते और चोटिल होने के चलते बाहर हो गए।

राहुल जिम्बाब्वे दौरे का भी हिस्सा नहीं हैं। यानि कि राहुल अगर एशिया कप 2022 का हिस्सा बनें तो वो सीधा एशिया कप में ही खेलते नजर आएंगे। जो टीम के लिए एक चिंता का कारण बन सकती हैं। क्योंकि चोट से उबरने के बाद उन्होने मैदान में ज्यादा समय नहीं बिताया होगा। जो कि राहुल के लिए एक चिंता की बात हो सकती हैं।

Tags: एशिया कप 2022, केएल राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version