IND vs ZIM: भारतीय टीम के ये 3 खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे में देंगे अग्निपरीक्षा, खराब रहा प्रदर्शन तो होना पड़ेगा टीम से बाहर

By Twinkle Chaturvedi On July 21st, 2022
IND vs ZIM: विराट कोहली समेत इन 3 खिलाड़ी को जिम्बाब्वे दौरे में करना होगा शानदार प्रदर्शन

विराट कोहलीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) लगातार एक के बाद एक कई अंतराष्ट्रीय सीरीजों में नजर आ रही हैं। इन सीरीजों में टीम अलग-अलग खिलाड़ियों पर दांव लगाती भी नजर आ रही हैं। कुछ खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से छाप छोड़ रहे हैं। वहीं कुछ का खराब प्रदर्शन टीम और फैंस के लिए सिर दर्द बनते जा रहा हैं। भारत जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में नजर आएगी। उसके बाद एशिया कप 2022 (ASIA CUP)  से पहले भारतीय टीम जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) से साथ वनडे सीरीज खेलने वाली हैं।

इस सीरीज में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की काफी ज्यादा दरकार हैं। अगर वो थोड़ा सा भी चुके तो टीम में उनकी जगह को लेकर बड़ा संशय बन सकता हैं। आइए जानते हैं कौन दैं वो खिलाड़ी-

1. विराट कोहली

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट जगत के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। विराट का अभी मौजूदा फॉर्म परेशान करने वाला हैं। आईपीएल के बाद विराट कोहली सीधा इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का हिस्सा बने थे लेकिन इस दौरे में खराब फॉर्म ने उन्हें काफी ज्यादा परेशान किया हैं। वेस्टइंडीज दौरे (WESTINDIES TOUR)  में विराट को आराम दिया गया हैं। विराट के खराब फॉर्म के कारण टीम में उनकी जगह पर अब खतरा मंडराने लगा हैं।

भारत जल्द ही जिम्बाब्वे के साथ वनडे सीरीज खेलती नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में विराट के खेलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। भारत जल्द ही एशिया कप (ASIA CUP) और टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में नजर आने वाली हैं। इन बड़े टूर्नामेंट में विराट की अहमियत कितनी रहेगी ये बात हम सब जानते हैं। विराट कोहली को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में फॉर्म में वापस लौटना ही होगा। वर्ना यह टीम और उनके लिए बहुत ही ज्यादा खतरे की बात हो सकती हैं।

2. शिखर धवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। एक कप्तान के तौर पर शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के पास काफी जिम्मेदारियां रहेंगी। लेकिन सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिखर के पास बल्लेबाजी की रहेगी। इस दौरे पर शिखर को भरपूर फायदा उठाना होगा। शिखर हाल ही में इंग्लैंड दौरे में थे, लेकिन इस दौरे में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

शिखर सिर्फ वनडे में ही भारत के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। टी-20 और टेस्ट टीम में शिखर अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं। अगर शिखर धवन इस दौरे में भी खराब प्रदर्शन करते नजर आए, तो उनके लिए मुसिबतें बढ़ती हुई नजर आती हैं। भारत के पास अब केएल राहुल भी मौजूद रहेंगे, साथ ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इन दोनों के अलावा ईशान किशन भी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। ऐसे में वनडे में टीम में मौजूदगी बनाए रखने के लिए शिखर धवन को इस दौरे का पूरा फायदा उठाना ही होगा।

3. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) इस वक्त काफी ज्यादा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। श्रेयस अपनी सबसे बड़ी कमजोरी शॉर्ट बॉल से लड़ रहे हैं। श्रेयस बार-बार एक ही गेंद पर अपना विकेट खोते नजर आ रहे हैं। श्रेयस की ये कमजोरी टीम में उनकी जगह पर भी आ गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐसा ही हुआ था।

उसके बाद टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रेयस खेलते हुए दिखाई दिए लेकिन यहां पर भी श्रेयस कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।श्रेयस मिले मौकों को अपनी तरफ नहीं कर पा रहे हैं। श्रेयस अभी वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा हैं, श्रेयस को वेस्टइंडीज दौरे में अच्छा प्रदर्शन करने की बहुत ज्यादा दरकार हैं। अगर वो यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे तभी उन्हें आगे भारतीय टीम में मौका मिलेगा।

श्रेयस के पास अब आखिरी मौका हैं अपने आप को साबित करने के लिए, अगर श्रेयस जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा कर पाए तो वो एशिया कप का हिस्सा बनते भी दिखाई दे सकते हैं। लेकिन सबसे पहले श्रेयस को अपने ऊपर काफी ज्यादा काम करने की जरूरत हैं। अगर श्रेयस अय्यर का खराब फॉर्म जारी रहा तो उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा सकता हैं।

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर,