Rohit Sharma के बाद कप्तानी के ये 3 खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार, नंबर 3 के खिलाड़ी का है दावा सबसे मजबूत

टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी है जो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित (Rohit Sharma) तीनों फॉर्मेट में एक शानदार कप्तान के रूप में माने जाते हैं। सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। रोहित शर्मा को विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद दी गई थी। रोहित शर्मा 35 साल के हो गए हैं जिसके चलते अभी कुछ ही समय तक कप्तानी कर पाएंगे। इनके बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के तीन खिलाड़ी मुख्य दावेदार हैं।
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या इस वक्त बेहद अच्छी फॉर्म में हैं। इन्होंने गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तानी की हुई है। इन्होंने टीम इंडिया में कप्तानी की कमान संभाली है। कप्तानी की कमान संभालते हुए इन्होंने आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था। उसके बाद इन्होंने t20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी की थी। तीनों मैचों में शानदार जीत हासिल हुई थी। इसी के चलते हैं यह कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान बनने के मुख्य दावेदार होंगे।
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी ऋषभ पंत इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रोहित शर्मा के बाद कप्तानी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं। आईपीएल में ऋषभ पंत ने 30 मैचों में कप्तानी की है। ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में कप्तानी की कमान संभाली थी। दोनों मैच जीतकर सीरीज हासिल कर ली थी।
केएल राहुल
भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी के एल राहुल हमेशा शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की कमान संभाली थी टेस्ट मैच में और तीन वनडे मैचों की सीरीज में उन्होंने कप्तानी की है। हालांकि ने चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा लेकिन तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में जिंबाब्वे के खिलाफ इन्होंने क्लीन स्वीप कर दिखाया है। रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल को कप्तानी मिल सकती है ऐसा भी कहा जा रहा है। आईपीएल में भी कप्तानी की कमान संभालते हुए नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें-महिला IPL की इस समय होने वाली है शुरूआत, बीसीसीआई ने कर दिया साफ, जानिए कितनी टीमों के बीच होगी जंग
Tags: ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या,