Team India के ये 3 खिलाड़ी जूझ रहे हैं बेहद खराब फॉर्म से, अपनी ही टीम के लिए बन गए हैं विलेन

भारतीय टीम (Team India ) में एक से बढ़कर एक मशहूर खिलाड़ी है जो अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा देते हैं। विदेशी सरजमीं पर इन खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। लेकिन इन दिनों भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेहद ही खराब फॉर्म में चल रहे हैं। जो भारतीय टीम के लिए विलेन साबित हो रहे हैं।
इस समय सभी की निगाहें अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 पर टिकी हुई हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी को निराश कर रखा है। आइए आगे आर्टिकल में इन खिलाड़ियों की लिस्ट के बारे में जानते हैं।
श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इन दिनों बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ 200 से अधिक रन बनाने के बाद सभी की पहली पसंद बन गए थे लेकिन आई पी एल 2022 में श्रेयस ने बेहद घटिया प्रदर्शन किया। जिसके बाद श्रेयस अय्यर बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। श्रेयस अय्यर और शॉर्ट गेंद के खिलाफ अय्यर बेहद कमजोर बैटिंग कर रहे हैं। जिसके चलते इन्हें t20 विश्व कप में टीम में जगह मिल पाना बहुत मुश्किल लग रहा है।
विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं उनको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है विराट कोहली ने 3 साल से एक भी शतक नहीं चढ़ा है। विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल है जिसमें उन्होंने बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया है। जिसके चलते t20 विश्व कप में जगह मिले को लेकर काफी सोच विचार किया जा रहा है। विराट कोहली का प्रदर्शन सभी को निराश कर रहा है।
ऋषभ पंत

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लाल गेंद के खेल में मौजूदा समय में टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं। लेकिन या लिमिटेड ओवर में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते है। हालांकि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ इन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर दिखाया है। ऋषभ पंत धीरे-धीरे खराब फॉर्म में जा रहे हैं। जिसके चलते t20 वर्ल्ड में इनकी जगह पर संशय बना हुआ है। क्योंकि सब आप तो टीम इंडिया में इशान किशन, संजू सैमसन और दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
Read More-IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज में ये 3 खिलाड़ी जीत सकते हैं मैन ऑफ द सीरीज का तमगा
Tags: ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,