भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) में नहीं चल रहे हैं। चयनकर्ता और कप्तान द्वारा दिए गए अवसरों को बल्लेबाज भुना नहीं पा रहे हैं। एशिया कप 2022 में ऋषभ पंत ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, जिसके बाद भी t20 विश्व कप में उनका चयन किया जा चुका है, लेकिन नंबर चार पर ये खिलाड़ी ऋषभ पंत से बेहतर भारत की समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इनके नाम…
संजू सैमसन

संजू सैमसन दाएं हाथ के विकेटकीपर है। उन्होंने विस्फोटक खिलाड़ियों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराया है। इसी के साथ ही संजू बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने छह t20 मैच खेले हैं, जिसमें 44.75 की औसत से 158.40 स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए। लंबे शॉट खेलने के लिए भी वह जाने जाते हैं। संजू t20 फॉर्मेट के सबसे खास खिलाड़ी है। आईपीएल में खिलाड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया। संजू सैमसन एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं। अगर उनको मौका नहीं मिलता है,तो यह टीम के लिए हानि है।
श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर नंबर चार पर अच्छे बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। अपनी स्थिरता की जगह पर खिलाड़ी स्थिरता और जरूरत पड़ने पर विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर उनसे बल्लेबाजी कराई जा सकती है। बल्लेबाजी करते हुए एक अय्यर ने 46 t20 मैच में 33 की औसत से 136 की स्ट्राइक रेट से 1029 रन बनाए हैं।
ईशान किशन

ईशान किशन सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिट हो चुके हैं। उनका मिडिल ऑर्डर भी अच्छा है। ईशान किशन एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। ईशान किशन का t20 इंटरनेशनल में 131 बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 30.17 औसत भी है।
इसे भी पढ़ें-Virat Kohli के एक पोस्ट से भर जाता है उनका बैंक बैलेंस, इन प्लेटफार्म पर की करोड़ो की कमाई

