भारतीय टीम में ये 3 खिलाड़ी जल्द ही कर सकते हैं ऋषभ पंत को रिप्लेस, दूसरा नंबर का खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार

By Twinkle Chaturvedi On June 20th, 2022
भारतीय टीम में ये 3 खिलाड़ी जल्द ही कर सकते हैं ऋषभ पंत को रिप्लेस, दूसरा नंबर का खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार

भारत (INDIA) अभी साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। इस सीरीज में भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को मिली हैं। ऋषभ की कप्तानी में भारत को दो मैचों में लगातार करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। लेकिन सीरीज के पिछले दो मैचों में भारत ने कमाल की वापसी कर मैच जीता हैं।

इस सीरीज में कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं और विकेटकीपिंग से भी कुछ खास कमाल करते नहीं दिखे हैं। ऐसे में इंडिया के आगे मैचों के लिए ये तीन खिलाड़ी हैं जो ऋषभ पंत को रिप्लेस करते दिख सकते हैं।

1. ईशान किशन

T20 World Cup 2021: Aakash Chopra explains how India's move to open with Ishan Kishan exposed glaring selection blunder

आईपीएल (IPL) ने भारतीय टीम को ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के रूप में शानदार खिलाड़ी से मिला दिया हैं। आईपीएल में ईशान किशन अच्छा खेल दिखाते दिखे हैं। आईपीएल में शानदार खेल की वजह से ही उन्हें भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  में डेब्यू का मौका मिला था। लेकिन आईपीएल 2022 का सीजन ईशान के लिए उतना अच्छा नहीं रहा हैं। लेकिन साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें टीम में जगह और प्लेइंग-11 दोनों में ही मौका मिला।

इन मौकों पर ईशान बखूबी उतरते दिखे हैं। इस सीरीज में ईशान ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 193 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। ईशान किशन विकेटकीपर बल्लेबाज है उनके शानदार फॉर्म से यह जाहिर हैं की आगे ऋषभ की जगह भारटीय टीम में उन्हें ज्यादा मौके मिल सकते हैं।

2. केएल राहुल

KL Rahul set to fly abroad for treatment of groin injury, will miss England vs India Test at Edgbaston | Cricket News – India TV

केएल राहुल (KL RAHUL) साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तान चुने गए थे। लेकिन सीरीज के एक दिन पहले ही चोटिल हो जान की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। राहुल की जगह ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई।

केएल राहुल चाहे किसी भी मैदान में खेल रहे हो उनके बल्ले से रन निकलना अनिवार्य सा हो गया हैं। राहुल अभी चोटिल है औऱ वो इसकी वजह से आगामी इंग्लैंड दौरे में भी खेलते दिखाई नहीं देंगे। लेकिन जब तक राहुल पहले चॉइस रहेंगे तब तक ऋषभ पंत को मौका नहीं मिलेगा।

3. दिनेश कार्तिक

IND vs RSA, STAT PREVIEW: इस मैच में बने 8 बहुत बड़े रिकॉर्ड, दिग्गज दिनेश कार्तिक ने बल्ले के साथ रच दिया इतिहास

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) अपने वर्तमान फॉर्म से यह साबित कर दिया हैं कि उनमें अभी भी काफी ज्यादा खेल बाकी हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022)  में उन्होंने जिस तरह के फॉर्म से बल्लेबाजी की उससे उन्होने भारतीय टीम में वापसी का टिकट मिल गया हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दिनेश कार्तिक ने मैच फिनिश कर भारत को अच्छे पोजिशन तक पहुंचाया हैं।

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी दिनेश कार्तिक खेलते दिखाई देंगे। इस सीरीज में दिनेश कार्तिक बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर के तौर पर भी नजर आएंगे। दिनेश कार्तिक जिस फॉर्म में चल रहे हैं। अभी से ही उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों का पत्ता काट दिया हैं। जिसमें ऋषभ पंत भी शामिल हैं।

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। यह बात हम सब जानते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से ऋषभ खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं जो भारत के लिए एक मुसीबत बनती जा रही हैं। अक्टूबर 2022 में टी-20 विश्व कप आयोजित होने वाला हैं। और इससे पहले भारत अपने हर मुकाबले में विश्व कप की ही तैयारी करती दिखेगी। भारत के फायदे के लिए ही यह बेहद जरूरी हैं कि टीम मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दे जो भारत के लिए मैच विनर साबित हो।

Tags: ईशान किशन, ऋषभ पंत, केएल राहल, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम,