भारत के इन 3 Players का कोई नहीं ले पाया अभी तक विकेट, नॉट आउट होने के बावजूद भी टीम में नहीं दी गई जगह

By Satyodaya On July 13th, 2022
भारत के इन 3 Players का कोई नहीं ले पाया अभी तक विकेट, नॉट आउट होने के बावजूद भी टीम में नहीं दी गई जगह

भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक महान और दिग्गज बल्लेबाज हैं जो अपनी धुआंधार बैटिंग को लेकर हमेशा जाने जाते हैं। कई बल्लेबाजों ने तो रन बनाने में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह जानकर आप लोगों को हैरानी होगी कि भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका वनडे क्रिकेट में किसी ने आज तक कैच आउट नहीं ले पाया है। आज हम इस आर्टिकल में उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्हें आज तक किसी गेंदबाज ने आउट नहीं किया है ।आइए देखते हैं इन तीन खिलाड़ियों (Players )की लिस्ट…

फैज फजल

फैज फजल

घरेलू क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन करने वाले फैज फजल को टीम इंडिया में भी शानदार मौका दिया जा चुका है। आज तक वनडे क्रिकेट में इन्हें आज तक किसी ने आउट नहीं कर पाया। फैज फजल ने 2016 में खेले गए वनडे मैच जिंबाब्वे के खिलाफ 55 रनों की नाबाद पारी खेली थी। क्रिकेटर ने शानदार अर्धशतक भी लगाया था फिर भी इन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और आज तक इन्हें वापसी नहीं दी गई।

सौरभ तिवारी

सौरभ तिवारी

टीम इंडिया के तेज बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। जब इन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा तो इन्हें लोग धोनी का डुप्लीकेट कहने लगे थे। क्योंकि यहां लंबे लंबे बाल धोनी की तरह ही रखते थे। सौरभ तिवारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था, तिवारी ने 3 वनडे मैच खेले हैं लेकिन सौरभ तिवारी दोनों पारियों मे नॉट आउट रहे उसके बावजूद भी इन्हें बाहर का रास्ता दिखा कर दिया गया तब से आज तक इन्हें टीम इंडिया में वापसी नहीं दी गई। सौरभ तिवारी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं।

भरत रेड्डी

भरत रेड्डी

भरत रेड्डी का नाम काफी पुराना है भरत रेड्डी ने टीम इंडिया में 3 वनडे मैच खेले हैं भरत रेड्डी ने 1978 से लेकर 1981 तक भारत के लिए 3 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने दो बार शानदार पारियां खेली लेकिन इन्हें किसी ने आउट नहीं कर पाया यह नॉट आउट रहे। इसके बावजूद भी इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया । भरत रेड्डी को ज्यादा वनडे मैचों में जगह नहीं दी गई।

Read More-5 ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने कभी नहीं पाया टेस्ट क्रिकेट में ‘Man of the Match’ का अवार्ड, लिस्ट में भारतीय दिग्गज भी शामिल

Tags: फैज फजल, भरत रेड्डी, सौरभ तिवारी,
Exit mobile version